- ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन की सच्ची झलक दिखा रहा सिक्किम
Sikkim Foundation Day, (आज समाज), गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम को देश पूर्वोत्तर क्षेत्र का गौरव बताया है। उन्होंने मंगलवार को कहा, देश को जब भाषाई और क्षेत्रीय आधार पर बांटने की कोशिशें की जा रही हैं, ऐसे समय में सिक्किम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन को दिखा रहा है। दरअसल, सिक्किम का आज 50वें स्थापना दिवस है और इस अवसर पर राजधानी गंगटोक स्थित पालजोर स्टेडियम में राज्य सरकार द्वारा आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए पीएम मोदी गंगटोक पहुंचे थे।
देश को बांटने की कोशिशों का भी जिक्र
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भाषा, क्षेत्रवाद व सामाजिक ऊंच-नीच के आधार पर देश को बांटने की कोशिशों का भी जिक्र किया। साथ ही स्टेडियम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों और कोरियोग्राफरों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, आज हम सिक्किम के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा, जब कोई ऐतिहासिक अवसर इतने दिव्य माहौल में होता है, तो उसकी भव्यता कई गुना बढ़ जाती है।
कलाकारों और कोरियोग्राफरों को बधाई
पीएम मोदी ने कहा, यह स्टेडियम उसी अद्भुत आभा से भरा हुआ है। उन्होंने कहा, मैं कलाकारों और कोरियोग्राफरों को बधाई देता हूं और मैं चाहता हूं कि मीडिया इस कार्यक्रम को बार-बार दिखाए। राजनीतिक स्वार्थों के चलते, ऐसे समय में जब भाषाई कट्टरता, क्षेत्रवाद और सामाजिक ऊंच-नीच के रूप में देश के भीतर फूट डालने की कोशिशें की जा रही हैं, सिक्किम ने आज हमें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन की सच्ची झलक दिखाई है। प्रधानमंत्री ने कहा, इस छोटे से कार्यक्रम में, उन्होंने हमारे देश की विविधता और एकता को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।
सिक्किम की सुंदरता की सराहना की
मोदी ने सिक्किम की सुंदरता की सराहना करते हुए कहा, सोमवार रात की बारिश और अब की धूप। सिक्किम के रंग सचमुच अनोखे हैं। उन्होंने कहा, पूर्व का गौरव सिक्किम, सिक्किम आर्किड का बगीचा है। इसकी बेजोड़ सुंदरता, इस जगह की शांति और आध्यात्मिक आनंद। ऐसा अनुभव केवल बहुत बड़े सौभाग्य से ही मिलता है। पीएम ने कहा, पिछली बार, खराब मौसम के कारण मैं नहीं आ पाया था और मुझे आनलाइन जुड़ना पड़ा था। उन्होंने कहा, मेरे मन में यहां आने की एक कसक रह गई थी। जब भी मैं प्रेम सिंह जी से मिलता था, तो मेरी नजरें झुक जाती थीं। आज, वह इंतजार खत्म हो गया है।
सोमवार शाम को गंगटोक पहुंचे थे पीएम
बता दें कि पीएम मोदी सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार शाम को गंगटोक पहुंचे थे। यहां उन्होंने रोडशो किया और सिक्किम के आॅर्किड और वहां के लोगों की सड़कों सड़कों चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए तारीफ की। पीएम ने कहा, इस बार मुझे पूरा भरोसा है कि सिक्किम पर्यटन के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। उन्होंने ार्यटकों से इस साल रिकॉर्ड संख्या में सिक्किम आने का भी आग्रह किया। पीएम ने कहा, आॅर्किड में मैंने वो रंग, वो उमंग देखी। मेरा मन अभी भी उसी में डूबा हुआ है। सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने 4,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी।
ये भी पढ़ें : Sikkim Foundation Day: पीएम मोदी ने सिक्किम को दी 4,000 करोड़ की सौगात


