PM Modi Today News: प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया के लिए रवाना

0
197
PM Modi Today News
PM Modi Today News: प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया के लिए रवाना

PM Modi On Malaysia Tour, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज शनिवार को मलेशिया रवाना हो गए। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी की मलेशिया की यह तीसरी यात्रा है और वह पनी इस यात्रा के दौरान अपने मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। अगस्त 2024 में द्विपेंडीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली यात्रा है।

भारतीय प्रवासियों और अन्य व्यापार प्रतिनिधियों भी भी बात

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया की आगामी यात्रा के दौरान रक्षा क्षेत्र में सहयोग के अवसरों की तलाश कर रहा है, जिसमें डॉर्नियर विमानों की बिक्री, स्कॉर्पीन पनडुब्बियों और SU-30 विमानों का रखरखाव शामिल है। अपनी यात्रा के दौरान, मोदी मलेशिया में भारतीय प्रवासियों और अन्य व्यापार प्रतिनिधियों के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

मलेशिया में 2.9 मिलियन भारतीय प्रवासी

मलेशिया आसियान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है और भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी में एक प्रमुख स्तंभ है। इस देश में 2.9 मिलियन भारतीय प्रवासी हैं, जो दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे बड़ा पीआईओ (भारतीय मूल का व्यक्ति) समुदाय (2.75 मिलियन) है।

कुआलालंपुर के ब्रिकफील्ड्स में स्थित तोरण द्वार, दोनों देशों के बीच निरंतर दोस्ती के प्रतीक के रूप में भारत द्वारा मलेशिया को दिया गया एक उपहार है। तोरण द्वार का उद्घाटन 23 नवंबर, 2015 को भारतीय पीएम मोदी और तत्कालीन मलेशिया के पीएम नजीब रजाक ने संयुक्त रूप से किया था।

दोनों देशों के बीच  1957 में स्थापित हुए राजनयिक संबंध

भारत-मलेशिया राजनयिक संबंधों को 19-21 अगस्त 2024 को अनवर इब्राहिम की भारत यात्रा के दौरान ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया गया था। द्विपक्षीय संबंधों को पहले 2015 में ‘उन्नत रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया गया था जब पीएम नरेंद्र मोदी ने मलेशिया का दौरा किया था। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1957 में स्थापित हुए थे।

अनवर से 2 अक्टूबर, 2025 को फोन पर की थी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने 6 जुलाई, 2025 को रियो डी जनेरियो, ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से भी मुलाकात की थी। 26 अक्टूबर, 2025 को कुआलालंपुर में आयोजित 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में उन्होंने वर्चुअली भाग लिया था। दोनों प्रधानमंत्रियों ने 22 अक्टूबर, 2025 को टेलीफोन कॉल पर भी बातचीत की थी।

ये भी पढ़ें : Pariksha Pe Charcha 2026: पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने छात्रों को किया संबोधित

  • TAGS
  • [post_tags]