PM Modi Today News: प्रधानमंत्री ने मां कात्यायनी के भक्तों को दी शुभकामनाएं

0
252
PM Modi Today News
PM Modi Today News: प्रधानमंत्री ने मां कात्यायनी के भक्तों को दी शुभकामनाएं, एक संस्कृत सुभाषित किया साझा किया
  • पीएम ने एक संस्कृत सुभाषित भी किया साझा 

PM Modi Today News, (आज समाज), नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि का छठा दिन देवी दुर्गा के नौ रूपों में से एक मां कात्यायनी की पूजा को समर्पित है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां के भक्तों को आज शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने एक संस्कृत सुभाषित साझा किया। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को शक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है।

मां कात्यायनी दिव्यता और वीरता का साक्षात रूप

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में, मां को नमन किया, उन्हें दिव्यता और वीरता का साक्षात रूप बताया और उनके सभी भक्तों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। साथ ही शक्ति और आत्मविश्वास के लिए देवी के आशीर्वाद का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा, मां कात्यायनी, जिनके हाथ में चंद्रहास तलवार की चमक है, जो एक शक्तिशाली सिंह पर सवार होकर राक्षसों का संहार करती हैं, मुझे शुभ फल प्रदान करें। इससे पहले, पीएम ने नवरात्रि के आध्यात्मिक सार पर अपने विचार साझा किए थे, जिसमें उन्होंने मां देवी की पूजा से मिलने वाली गहरी शांति और शक्ति पर जोर दिया था।

देवी को समर्पित एक भक्ति भजन भी किया साझा

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पीएम ने देवी को समर्पित एक भक्ति भजन भी साझा किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, मां अम्बे की पूजा करने से भक्ति का असाधारण आनंद मिलता है। यह मन को असीम शांति और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती है। इसके अलावा मोदी द्वारा साझा कि गए एक संस्कृत सुभाषित में देवी स्कंदमाता की दिव्य कृपा को उजागर किया और सभी के कल्याण के लिए उनके दिव्य आशीर्वाद की कामना की।

सभी के जीवन को प्रकाशित करें देवी स्कंदमाता

प्रधानमंत्री ने लिखा, देवी स्कंदमाता से हार्दिक प्रार्थना! अपनी करुणामयी स्नेह और आशीर्वाद से वे सभी के जीवन को प्रकाशित करें। वे सदैव सिंहासन पर विराजमान रहती हैं, और उनके दोनों हाथ कमल पर टिके होते हैं। महिमा के लिए विख्यात शुभ देवी स्कंदमाता, सदैव अपनी कृपा बनाए रखें। ्रपीएमओ की विज्ञप्ति में कहा गया है कि महिमामयी देवी स्कंदमाता, जो सदैव सिंह पर विराजमान रहती हैं और अपने दोनों हाथों में कमल के फूल धारण करती हैं, सदैव हमें शुभ फल प्रदान करें।

चैत्र नवरात्रि महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक

चैत्र नवरात्रि, जो सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक है, पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में देवी दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है, जिसमें भक्त उपवास रखते हैं, अनुष्ठान करते हैं, और दिव्य आशीर्वाद पाने के लिए मंदिरों में जाते हैं।

ये भी पढ़ें : Char Dham Yatra : चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा पर फोकस

  • TAGS
  • [post_tags]