PM Modi: प्रधानमंत्री ने हुगली नदी से दोहराई बंगाल के विकास की प्रतिबद्धता

0
204
PM Modi
PM Modi: प्रधानमंत्री ने हुगली नदी से दोहराई बंगाल के विकास की प्रतिबद्धता

PM Modi, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने दिन की शुरुआत कोलकाता में हुगली नदी के किनारे से की। उन्होंने नाव से यात्रा की और नाव चलाने वालों से मुलाकात की। इसके अलावा पीएम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में पवित्र नदी गंगा के महत्व पर प्रकाश भी डाला और पश्चिम बंगाल के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं

प्रधानमंत्री ने सुबह की एक्टिविटी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं। साथ ही उन्होंने लिखा, आज सुबह कोलकाता में, मैंने हुगली नदी के किनारे कुछ समय बिताया, यह मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर था। साथ ही मुझे नाव चलाने वालों से मिलने का अवसर मिला, जिनकी कड़ी मेहनत करने की प्रवृत्ति सराहनीय है।

सुबह सैर करने वालों से भी मुलाकात की

पीएम ने बताया कि सुबह सैर करने वालों से भी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा, हुगली नदी के किनारे, मैंने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली लोगों की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया। प्रधानमंत्री ने फोटोग्राफी में भी अपना हाथ आजमाया और हुगली नदी के किनारे, विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की कुछ झलकियां साझा कीं।

हर बंगाली के लिए गंगा का बहुत ही खास स्थान

एक अलग पोस्ट में इन तस्वीरों को साझा करते हुए मोदी ने लिखा, हुगली नदी के किनारे से कुछ और झलकियां। इस महान नदी की तस्वीरें खींचने में मैंने भी अपना हाथ आजमाया। इसके अलावा, विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की भी करीब से झलक देखने को मिली। उन्होंने लिखा, हर बंगाली के लिए गंगा का बहुत ही खास स्थान है। कोई कह सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। इसका पवित्र जल एक पूरी सभ्यता की शाश्वत भावना को अपने साथ समेटे हुए है। बता दें कि गुरुवार को बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 294 में से 152 सीटों पर 91.46 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में 29 अप्रैल को बाकी की 142 सीटों पर मतदान होगा। नतीजे 4 मई अन्य राज्यों के साथ घोषित किए जाएंगे।

बंगाल में चल रही बदलाव की एक लहर 

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में बदलाव की एक लहर चल रही है और जिस तरह से बंगाल की महिलाओं और युवाओं ने आज वोटिंग के पहले चरण में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, उसे पूरा देश देख रहा है। एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, पीएम ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी टीएमसी ने बंगाल की महिलाओं के अधिकारों पर कब्जा कर लिया है। बीजीपी के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए प्रधानमंत्री ने कृष्णानगर में गुरुवार को एक रैली को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें : Bengal Polls: पहले चरण में मतदाताओं की भारी भागीदारी और शांतिपूर्ण चुनाव सुशासन के नए युग की शुरूआत के संकेत: अमित शाह

  • TAGS
  • [post_tags]