PM Modi ने नेपाल के चुनाव में शानदार जीत के लिए बालेन शाह और रवि लामिछाने को दी बधाई

0
175
PM Modi
PM Modi: प्रधानमंत्री ने नेपाल के चुनाव में शानदार जीत के लिए बालेन शाह और रवि लामिछाने को दी बधाई

PM Modi, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के चुनाव में शानदार जीत के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के अध्यक्ष रवि लामिछाने और वरिष्ठ नेता बालेन शाह को बधाई दी है। उन्होंने दोनों नेताओं से फोन पर बातचीत की और जीत के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में जानकारी दी।

5 मार्च को करवाया गया था मतदान

बता दें कि प्रतिनिधि सभा के 275 सदस्यों के चुनाव के लिए 5 मार्च को पूरे नेपाल में मतदान करवाया गया था। 165 सीटों में से रास्वपा 125 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। पीएम मोदी ने बताया कि रवि लामिछाने और बालेन्द्र शाह के साथ टेलीफोन पर उनकी गर्मजोशी भरी बातचीत हुई। उन्होंनेनेपाल के चुनाव में रास्वपा की बड़ी सफलता पर दोनों नेताओं को बधाई दी।

बनी रहेगी पारस्परिक समृद्धि 

प्रधानमंत्र मोदी ने अपने संदेश में कहा, उन्होंने नेपाल में बनने वाली नई सरकार के लिए बालेन्द्र शाह और लामिछाने को शुभकामनाएं दीं व भारत की ओर से भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच पारस्परिक समृद्धि बनी रहेगी और जनकल्याण व प्रगति के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे।

देशों के रिश्ते छुएंगे नई बुलंदियां

पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि भारत और नेपाल के संयुक्त प्रयासों से भविष्य में दोनों देशों के रिश्ते नई बुलंदियां छुएंगे। चुनावों में रास्वपा की उल्लेखनीय जीत के बाद आई पीएम मोदी की प्रतिक्रिया दोनों देशों के भविष्य के द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में अहम मानी जा रही है।

नेपाली कांग्रेस ने जीती हैं 18 सीटें 

प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के तहत घोषित किए गए चुनाव परिणामों में रास्वपा द्वारा 125 सीटें जीतने के अलावा 18 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद नेपाली कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। नेकपा (एमाले) ने 9 सीटें जीती हैं। नेकपा (पूर्व में माओवादी नाम) ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं श्रम संस्कृति पार्टी 3 और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी केवल एक सीट जीत सकी है। म्याग्दी से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले महावीर पुन भी निर्वाचित हुए हैं।

ये भी पढ़ें: PM Modi: प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ

  • TAGS
  • [post_tags]