PM Modi News, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति के क्षेत्र में एक और इतिहास रच दिया है। वह सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक, प्रधानमंत्री मोदी का अब तक सफर लगातार जीत व स्थिर नेतृत्व की मिसाल रहा है।
ये भी पढ़ें: PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित
उपलब्धि बड़ा मील का पत्थर
नए रिकॉर्ड के अनुसार पीएम मोदी अब तक कुल 8931 दिन सरकार के मुखिया के तौर पर काम कर चुके हैं। इसमें उनका बतौर गुजरात सीएम और देश प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल शामिल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 8930 के आंकड़े के साथ पवन चामलिंग के नाम था। प्रधानमंत्री मोदी की यह अचीवमेंट देश के राजनीतिक इतिहास में बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।
अक्तूबर 2001 में बतौर गुजरात सीएम पद की शपथ ली
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्तूबर 2001 को पहली बार बतौर गुजरात सीएम पद की शपथ ली थी। राज्य में मुख्यमंत्री के पद पर भी वह लंबे समय तक बने रहे। मोदी कभी अपने कार्यकाल में इलेक्शन नहीं हारे। वर्ष 2014 में जब उनका नाम प्रधानमंत्री पद के लिए नाम सामने आया तब उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने बड़ी जीत हासिल कर प्रधानमंत्री का पद संभाला। इसके बाद मोदी के नेतृत्व में 2019 और 2024 में भी एनडीए ने लगातार जीत दर्ज की। अपने पूरे राजनीतिक करियर में उन्होंने अब तक कोई बड़ा इलेक्शन नहीं हारा है।
ये भी पढ़ें: PM Modi With Young Friend: प्रधानमंत्री ने नन्हे बच्चे संग शेयर की तस्वीर, हर वर्ग को पंसद आ रही फोटो


