PM Modi Italy Visit: इटली दौरे से मजबूत हुए भारत-इटली के रिश्ते : प्रधानमंत्री

0
143
PM Modi Italy Visit
PM Modi Italy Visit: इटली दौरे से मजबूत हुए भारत-इटली के रिश्ते : प्रधानमंत्री

PM Modi Italy Visit, (आज समाज), रोम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इटली यात्रा पूरी कर ली है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और दोनों देशों के संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाया।
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में अपनी इटली यात्रा की एक झलक साझा की, जिसमें सबसे खास था ‘मेलोडी मोमेंट’ – जब उन्होंने एक प्यारे से अंदाज में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफियों का एक पैकेट तोहफे में दिया।

अलग-अलग क्षेत्रों पर मेलोनी के साथ हुई चर्चा 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उनकी इटली यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और भी मजबूत हुए। उन्होंने कहा, मेरी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ चर्चा में कई अलग-अलग क्षेत्रों को शामिल किया गया। इस यात्रा का एक अहम नतीजा यह रहा कि हमने भारत-इटली संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने का फैसला किया है, जिससे आने वाले सालों में हमारे आपसी सहयोग को एक नई रफ़्तार मिलेगी।

मेलोनी व इटली का दोस्ती के लिए शुक्रिया

पीएम ने आगे कहा, मैं प्रधानमंत्री मेलोनी, इटली की सरकार और इटली के प्यारे लोगों का उनकी दोस्ती के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। इसके साथ ही, मोदी ने अपनी पांच देशों की यात्रा का आखिरी पड़ाव भी पूरा कर लिया है और आज सुबह नई दिल्ली पहुंच गए। इस यात्रा के दौरान, मोदी और मेलोनी के बीच एक-दूसरे से आमने-सामने मुलाकात हुई, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ अहम क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने कई अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई।

पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की है ‘मेलोडी’

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें खास गिफ्ट भी दिया। मेलोनी को पीएम ने ‘पारले मेलोडी’ (टॉफी) चॉकलेट का पैकेट उपहार में दिया और दोनों नेता इस दौरान खूब हसे। उन्होंने सेल्फी भी ली और घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा। मेलोनी ने खुद अपने एक्स हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया, जिसमें मोदी और मेलोनी साथ नजर आ रहे हैं। मेलोनी मुस्कराते हुए कहती हैं, प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत, बहुत अच्छी गिफ्ट टॉफी लेकर आए हैं। मोदी भी कहते हैं ‘मेलोडी’। फिर दोनों नेता ठहाके लगाकर हसते हैं। इस वाकया से साफ है कि भारत-इटली के रिश्ते पहले से प्रगाढ़ और मधुर हो रहे हैं।

द्विपक्षीय संबंधों में आई मजबूती और स्वागत किया : सिबी जॉर्ज

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने पीएम मेलोनी के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में आई मजबूती और तेजी का स्वागत किया, और व्यापार व निवेश, रक्षा व सुरक्षा, विज्ञान व तकनीक, शोध व नवाचार, अंतरिक्ष, ऊर्जा, अक व अहम तकनीकें, शिक्षा, संस्कृति, और लोगों से लोगों के बीच संबंधों जैसे कई अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई। उन्होंने आगे कहा कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालात और रूस-यूक्रेन संघर्ष जैसे अहम वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें : Iran-US War: हमें अमेरिका के विचार मिले हैं और हम उनकी समीक्षा कर रहे : ईरान

  • TAGS
  • [post_tags]