- 23 अप्रैल को 152 सीटों पर हुई है वोटिंग
PM Modi Bengal Visit, (आज समाज), कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को संबोधित करने के बाद रविवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल पहुंचे और उन्होंने दूसरे चरण की वोटिंग से पहले वहां चुनावी रैलियां की। सबसे पहले बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के बनगांव में पीएम ने जनसभा की। इसके बाद उन्होंने उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में रैली को संबोधित किया। दोनों जगह मोदी ने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर हमला बोला। शाम को राजधानी कोलकाता में पीएम ने शाम को रोड किया।
टीएमसी के छोटे-छोटे नेता व गुंडे खुद को समझने लगे हैं सरकार
बनगांव रैली मेें पीएम ने राज्य में सत्तारूढ़ ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता के राज में मां-माटी और मानुष का कोई सम्मान नहीं। टीएमसी के छोटे-छोटे नेता और गुंडे खुद को राज्य में सरकार समझने लगे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में टीएमसी का अहंकार टूट चुका है और दूसरी चरण में भी यही स्थिति होने वाली है। उन्होंने कहा, पहले चरण बंपर वोटिंग को देखते हुए इस बार बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की फतह तय है।
‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर सत्ता में आई थी टीएमसी
पीएम मोदी ने कहा कि 15 साल पहले टीएमसी ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर सत्ता में आई थी और आज वे इन शब्दों को बोल भी नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा, यदि ये लोग इन शब्दों को बोलेंगे, तो इनके पापों का घड़ा फूट जाएगा। इनके सारे पास सामने आ जाएंगे। पीएम मोदी ने ठाकुरनगर के मतुआ बहुल इलाके में जनसभा को संबोधित किया। रैली से पहले उन्होंने वहां ठाकुरबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
टीएमसी की निर्ममता ने राज्य की ‘मां’ को रुलाया
पीएम ने ठाकुरनगर में भी रैली को संबोधित करते हुए अपने भाषण में टीएमसी के पुराने नारे पर तंज कसते हुए कहा, 15 साल पहले ये लोग ‘मां-माटी-मानुष’ की बात करके सत्ता में आए थे, लेकिन आज इनके मुंह से ये शब्द भी नहीं निकलते, क्योंकि टीएमसी की निर्ममता ने राज्य की ‘मां’ को रुलाया है, यहां की ‘माटी’ को सिंडिकेट, माफिया और घुसपैठियों के हवाले कर दिया है और बंगाल के ‘मानुष’ को पलायन के लिए मजबूर कर दिया है।
बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की फतह तय
पीएम ने कहा, पहले चरण बंपर वोटिंग को देखते हुए इस बार बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की फतह तय है। प्रधानमंत्री ने कहा, अगर टीएमसी अपने पुराने नारे को दोहराएगी तो उनके पाप जनता के सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा, बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है और 4 मई के बाद भाजपा की सरकार उन गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब करेगी जिन्होंने यहां की माताओं-बहनों को निर्ममता से रुलाया है। माफियाराज का अंत अब तय है।
ये भी पढ़ें : Mann Ki Baat 133rd Episode: भारत ने हमेशा विज्ञान को देश की प्रगति से जोड़कर देखा : पीएम मोदी


