PM Modi: यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, भारत स्थिर, टिकाऊ व स्थायी शांति का पक्षधर

0
284
PM Modi
PM Modi: यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, भारत स्थिर, टिकाऊ और स्थायी शांति का पक्षधर
  • गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति का सामना कर रही दुनिया
  • सैन्य टकराव से नहीं निकलेगा कोई समाधान : पीएम मोदी
  • वैश्विक संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया

PM Modi, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में स्थिर, टिकाऊ और स्थायी शांति का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, लगातार सैन्य टकराव से ऐसे संकटों का कोई स्थायी समाधान नहीं निकलेगा। भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत, आस्ट्रियाई चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर्स के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम ने खासतौर पर पश्चिम एशिया और यूक्रेन में स्थायी शांति का आह्वान किया। उन्होंने वैश्विक संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही आतंकवाद के पूरी तरह खात्मे को भी जरूरी बताया।

गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति का सामना कर रही दुनिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दुनिया आज एक गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति का सामना कर रही है और यह मुद्दा हम सभी से जुड़ा है। ऐसी स्थिति में, भारत और आस्ट्रिया इस बात पर सहमत हैं कि सैन्य टकराव से कोई समाधान नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा, चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम स्थिर, टिकाऊ और स्थायी शांति का समर्थन करते हैं। हम इस बात पर भी सहमत हैं कि बढ़ती वैश्विक चुनौतियों को हल करने के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार जरूरी है। पीएम मोदी ने यह भी दोहराया कि आतंकवाद को खत्म करना हमारी साझा प्रतिबद्धता है।

भारत-ईयू संबंधों में नया अध्याय शुरू

प्रधानमंत्री मोदी ने चार दशकों के बाद आॅस्ट्रियाई चांसलर की भारत यात्रा के महत्व पर भी प्रकाश डाला और इसे द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि भारत-ईय मुक्त व्यापार समझौते के बाद, भारत-ईयू संबंधों में एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

स्टॉकर भारत की चार-दिवसीय यात्रा पर

पीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा भारत-आस्ट्रिया संबंधों को कई क्षेत्रों में सहयोग और विकास के एक नए चरण में ले जाएगी। उन्होंने कहा, आपकी यह यात्रा भारत और आस्ट्रिया के संबंधों को सहयोग और विकास के एक नए दौर में ले जाने के लिए भी तैयार है। स्टॉकर इस समय भारत की चार-दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह इस देश की उनकी पहली यात्रा है, और 2025 में पदभार संभालने के बाद एशियाई महाद्वीप की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है।

ये भी पढ़ें : PM Modi: पीएम मोदी ने बंगाल की टीएमसी सरकार पर साधा निशाना, कहा- मदरसों के लिए 6000 करोड़ दिए

  • TAGS
  • [post_tags]