Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं किया कोई बदलाव

0
129
Petrol-Diesel Price
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी नहीं कोई बदलाव

Petrol-Diesel Prices,  (आज समाज), नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है। लग रहा था कि आज सरकारी तेल कंपनियां कीमतों में कटौती करेंगी पर ऐसा नहीं किया गया है। मतलब साफ है कि अगर आप प्रतिदिन अपने वाहन से सफर करते हैं तो आज भी आपको र्इंधन उसी दाम पर मिलेगा

4 महानगरों व अन्य शहरों में आज व बीते कल के पेट्रोल के भाव

  • नई दिल्ली 102.12 102.12
  • मुंबई 111.21 111.21
  • चेन्नई 107.76 107.77 -0.01
  • कोलकाता 113.51 113.51
  • नोएडा 101.96 101.96
  • गुरुग्राम 102.97 102.97
  • हैदराबाद 115.73 115.73
  • बेंगलुरु 110.93 111.68 -0.75
  • भोपाल 114.54 114.54
  • लखनऊ 101.86 101.86

डीजल के आज और गुरुवार के भाव

  • नई दिल्ली 95.20 95.20
  • कोलकाता 99.82 99.82
  • चेन्नई 99.55 99.55
  • मुंबई 97.83 97.83
  • गुरुग्राम 95.64 95.64
  • हैदराबाद 103.82 103.82
  • भोपाल 99.64 99.64
  • लखनऊ 95.36 95.36
  • भागलपुर 100.30 100.30
  • नोएडा 95.44 95.44

नुकसान की भरपाई कर रही हैं कंपनियां : सरकार

गौरतलब है कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आॅयल के दाम पहले के मुकाबले कम हुए हैं और अमेरिका-ईरान के बीच टेंशन भी कम हुआ है। फिर सरकार का कहना है कि सरकारी तेल कंपनियां अभी पुराने महंगे क्रूड आॅयल की खरीद से हुए नुकसान की भरपाई कर रही हैं, इसलिए पेट्रोल व डीजल की कीमतों में फिलहाल कटौती की उम्मीद पर उपभोक्तओं को इंतजार करना होगा।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को संकेत दिया कि ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में हालिया गिरावट के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तुरंत कटौती नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा, अगर अगले कुछ हफ़्तों तक इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतें कम बनी रहती हैं, तो यह एक वाजिब सवाल होगा। पुरी ने यह भी कहा कि भारत को तेल की कम कीमतों के मौजूदा दौर का इस्तेमाल अपनी एनर्जी सिक्योरिटी को मज़बूत करने के लिए करना चाहिए। इसके लिए तेल और ईंधन स्टोरेज क्षमता बढ़ानी चाहिए और द्विपक्षीय साझेदारों के साथ संपर्क बढ़ाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price increase: महंगाई ने पकड़ी रफ्तार! पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े