Parliament Updates: विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे ओम बिरला

0
755
Parliament Updates
Parliament Updates: विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
  • अब तक लोकसभा के बर्बाद हो चुके हैं 19 घंटे 13 मिनट
  • नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करना चाहते हैं विपक्षी

Om Birla Angered On Disruptions In Parliament, (आज समाज), नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का आज आठवां दिन था और इस दौरान दोनों सदनों में फिर विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी जारी रही। सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही गतिरोध में बदल गई, जिस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कड़ी नाराजगी जताई। सदन के अंदर पोस्टर लेकर नारेबाजी व व्यवधान करने को लेकर वह खासे नाराज दिखे। उन्होंने कहा, मेरा प्रयास सदन सुचारू रूप से चलाने का होता है,  लेकिन विपक्ष सदन नहीं चलाना चाहता। उन्होंने कहा, अब तक 19 घंटे 13 मिनट सदन का समय बर्बाद हो चुका है। हंगामे के बाद राज्यसभा को भी सोमवार तक स्थगित कर दिया गया।

जनता ने नारेबाजी के लिए आपको संसद में नहीं भेजा

विपक्ष के व्यवहार पर बिफरे लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, लोकसभा की कार्यवाही आज 3 मिनट और दूसरी बार 7 मिनट ही चल सकी। उन्होंने कहा, 140 करोड़ जनता की अपेक्षा रहती है कि सदन चले, चर्चा और संवाद हो, पर आप (विपक्ष) सभागृह की मर्यादाओं को समाप्त कर रहे हैं। देश की जनता ने पोस्टर और नारेबाजी नहीं चर्चा के लिए आपको संसद में नहीं भेजा है। आप नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करना चाहते हैं और मैं ऐसा सदन नहीं चला सकता।

संसद को गुमराह कर रहे विपक्षी सदस्य 

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा, अध्यक्ष विपक्ष को बार-बार बोल रहे हैं कि बोलने का मौका दिया जाएगा, पर वो कुछ नहीं सुन रहे। ये संसद को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा सासंद पीपी चौधरी ने कहा, इस बजट सत्र में कांग्रेस ने सदन को बाधित किया, उनके पास न कोई तथ्य न कोई विचारधारा है। देश के नागरिकों ने उन्हें चुनकर भेजा है। उन्हें यहां जनता की समस्याओं की चर्चा करनी चाहिए, सरकार से सवाल करने चाहिए। कांग्रेस का दृष्टिकोण रचनात्मक होना चाहिए, लेकिन उनका इसके विपरीत विनाशकारी दृष्टिकोण है।

पीएम की पाठशाला में जाएं राहुल, कामयाब हो जाएंगे : बिट्टू

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी पर तंज कस कसा, उन्होंने कहा, उन्हें (राहुल) गुरुवार को सबने बालक कहा और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुबह से पाठशाला चल रही थी, जिसमें बच्चों को कामयाब होने के टिप्स दिए गए। बिट्टू ने कहा, अगर राहुल भी पीएम की पाठशाला में चले जाएं या उन्हें सुन लें तो वह भी जीवन में कामयाब हो जाएंगे। राहुल ने दो दिन पहले रवनीत बिट्टू को ‘गद्दार दोस्त’ कहा, रवनीत ने उनको ‘देश का दुश्मन’ कहा था। बिट्टू ने इसके बाद आज फिर ने गांधी परिवार पर निशाना साधने के साथ ही राहुल को प्रधानमंत्री की पाठशाला में जाने की नसीहत दी।

ये भी पढ़ें : Parliament: नियम तार-तार कर रहे राहुल, खरगे जी उन्हें समझौते क्यों नहीं : रिजिजू

  • TAGS
  • [post_tags]