- एक बिल गृह मंत्री अमित शाह पेश करेंगे
Parliament Special Session, (आज समाज), नई दिल्ली: संसद का विशेष तीन दिवसीय सत्र (Parliament Special Session) की कार्यवाही शुरू हो गई है। सत्र तीन दिन चलेगा और इसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) व परिसीमन विधेयक पर चर्चा होगी। ताजा जानकारी के मुताबिक लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा शुरू हो गई है वहीं परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) जोरदार हंगामा हुआ है।
सत्र के दौरान पेश किए जाएंगे तीन विधेयक
विशेष सत्र गुरुवार से शुरू होकर 18 अप्रैल तक चलेगा, इसमें तीन अहम बिल पेश किए जाने का कार्यक्रम है। इन विधेयकों का मुख्य मकसद वर्ष 2023 में पास हुए महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को महिलाओं के लिए 2029 तक पूरी तरह लागू करना है। इसके अलावा परिसीमन विधेयक 2026 व एक अन्य बिल है। महिला आरक्षण विधेयक का उद्देश्य लोकसभा की सदस्य संख्या को बढ़ाकर 850 तक करना भी है।
अर्जुन राम मेघवाल दो बिल पेश करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बिल पेश करेंगे वहीं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दो बिल पेश करेंगे। लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति ने संसद में उक्त बिलों पर चर्चा के लिए 18 घंटे तय किए हैं। लोकसभा से बिल पारित होने के बाद राज्यसभा में इन विधेयकों पर चर्चा होगी। बता दें कि परिसीमन इस रणनीति का सबसे टफ हिस्सा है।
परिसीन बिल पर सपा एमपी ने शुरू किया हंगामा
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में परिसीमन विधेयक पेश होते ही इसका विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के संविधान में हम संसदों को इस बात की शक्ति दी गई है कि संविधान की सेफ्टी करें, पर सभापति जी आज ऐसे विधेयक आए हैं कि जो हमारे संविधान को ही तोड़मरोड़ रहे हैं और इसका समाजवादी पार्टी पूरी तरह विरोध करती है।
परिसीमन को जनगणना से अलग करना संविधान के खिलाफ
धर्मेंद्र यादव ने कहा, सभापति जी जिस तरीके से डिलिमिटेशन यानी परिसीमन को जनगणना से अलग किया जा रहा है, मैं समझता हूं कि यह संविधान की भावनाओं के पूरी तरह से खिलाफ है। उन्होंने कहा, देश में समाजवादियों से बड़ा महिलाओं का हितैषी कोई दल नहीं है। सपा के एमपी ने दावा किया कि आज भी अधिक सदस्य उनकी पार्टी के पास हैं, इसलिए सभापति जी आपके जरिये सरकार से अपील है कि संविधान संशोधन विधेयक व परिसीमन संशोधन बिल को वापस लिया जाए।
सपा सांसद अखिलेश यादव ने किया यह सवाल
सपा अध्यक्ष व पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने सवाल किया कि जनगणना क्यों नहीं करवा रहे। उन्होंने कहा, आप धोखा करके यह विधेयक लाना चाहते हैं। उनके इस आरोप पर अमित शाह ने कहा, अध्यक्ष जी पूरा देश सदन की कार्यवाही देख रहा है। सदन में कुछ बयान ऐसे किए गए जो लोगों में चिंता पैदा कर रहे हैं। शाह ने कहा, अखिलेश पूछ रहे हैं जनगणना क्यों नहीं हो रही है पर मैं बताना चाहता हूं कि जनगणना देश में चल रही है। अखिलेश ने कहा, हम जातीय जनगणना की डिमांड करेंगे। इस पर शाह ने कहा कि सरकार इसका भी फैसला कर चुकी है और जाति के साथ ही यह जनगणना हो रही है।
ये भी पढ़ें : Special Parliament Session: भाजपा ने अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप


