- लोकसभा में दो तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए एनडीए को 362 मतों की जरूरत
Parliament, संजय शर्मा, (आज समाज), नई दिल्ली: संसद में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन बिल पारित करवाने के लिए सरकार दो तिहाई बहुमत के जादुई आंकड़े करीब लगभग पहुंच चुकी है। सूत्रों की माने तो संसद के इसी मानसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन बिल सरकार दोबारा पेश करेगी। लोकसभा में दो तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए को 362 मतों की जरूरत है।
हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने अपना अलग गुट बनाने का फैसला किया है। इसके बाद अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) गुट के 6 सांसदों के अलग गुट बनाने के फैसले के बाद जादूई आंकड़े की चर्चा जोरों पर है। रिपोर्टों के अनुसार समाजवादी पार्टी (सपा) में भी टूट हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक पर्दे के पीछे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात चल रही है। उनसे कहा गया है कि वह संसद से सपा को अबसेंट रखकर महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने में मदद करें वरना उसके 25 सांसदों का भाजपा में टूटना तय है।
लोकसभा में कुल सीटें 543
हालांकि कहा जा रहा है सपा ने फिलहाल मानने से इनकार कर दिया है। लोकसभा में कुल सीटें 543 हैं और दो तिहाई बहुमत के लिए 362 सीटों की जरूरत है। निचले सदन में नौगांव, बशीरहाट और शिलॉन्ग के रूप में 3 सीटें खाली हैं, इसलिए मौजूदा लोकसभा में कुल सांसदों की संख्या 540 है। इस कारण दो तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए जरूरी मतों की संख्या घटकर 360 पर आ जाती है। लोकसभा में भाजपा के पास अभी कुल सांसदों की संख्या 540 है। लोकसभा में भाजपा के पास कुल 240 सांसद हैं। जबकि, समर्थक दलों को मिलाने के बाद एनडीए का आंकड़ा 293 पर पहुंच जाता है।
सपा के 37, शरद पवार गुट के 9 सांसद रहेंगे अनुपस्थित
मोदी सरकार के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार सरकार ने दो तिहाई सांसदों की जुगाड़ पूरी कर ली है। उनका कहना है कि द्रमुक के 22 सांसद बिल के समर्थन में वोट डालेंगे, वहीं 37 सपा और 9 शरद पवार गुट एनसीपी के सांसद संसद में गैर हाजिर रह कर महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन बिल को पारित कराने में सरकार की मदद करेंगे। 540 की कुल संख्या में से सपा के 37 और एनसीपी के 9 सांसद अनुपस्थित रहते हैं तो सांसदों की संख्या 494 हो जाएगी। इस तरह दो तिहाई बहुमत के लिए सरकार को 330 सांसदों की जरूरत होगी जो पूरी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें : Iran Warn US: समझौते के उल्लंघन का अमेरिका को दिया जाएगा करारा जवाब


