NXT Summit 2026, | आज समाज नेटवर्क| नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज से तीन दिवसीय (12 मार्च से 14 मार्च) एनएक्सटी (NXT) समिट-2026 का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में होने वाले इस लीडरशिप फोरम में दुनिया भर से राजनेता, राजनयिक, वैज्ञानिक और कारोबारी अधिकारी एक साथ जुटेंगे। प्रधानमंत्री ‘भारत प्रगति रिपोर्ट’ का उद्घाटन करेंगे और मुख्य अतिथि के तौर पर वह अपना संबोधन देंगे।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत भी देंगे अपना संबोधन
आईटीवी नेटवर्क की एनएक्सटी पहल के तहत, ‘द संडे गार्डियन फाउंडेशन’ और ‘न्यूज एक्स’ के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत भी अपना संबोधन देंगे, जो कानून, शासन और उभरती हुई तकनीकों के बीच बदलते संबंधों पर अपने विचार साझा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधन बेहद चर्चित रहने की उम्मीद है, जिसमें वे तकनीक, शासन और वैश्विक सहयोग के क्षेत्र में भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित करेंगे।
केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ सदस्य भी शामिल होंगे
पिछले साल आयोजित इस समिट के पहले संस्करण में, मोदी ने भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और देश के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (जैसे यूपीआई और ‘इंडिया स्टैक’ इकोसिस्टम) में बढ़ती अंतरराष्ट्रीय रुचि पर प्रकाश डाला था। उन्होंने भारतीय व्यवसायों और इनोवेटर्स से यह भी आह्वान किया था कि वे भारत के बढ़ते वैश्विक आर्थिक प्रभाव के हिस्से के तौर पर, घरेलू तकनीकों और उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाएं। इस समिट में केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ सदस्य भी शामिल होंगे, जिनमें पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह, मनोहर लाल खट्टर और अर्जुन राम मेघवाल प्रमुख हैं।
भारत से भाग लेने वाले राजनेताओं में ये शामिल
पूरे भारत से चर्चाओं में भाग लेने वाले राजनीतिक नेताओं में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा विवेक तन्खा, निशिकांत दुबे, मनीष तिवारी और शशि थरूर शामिल हैं। वहीं विदेश नीति से जुड़ी चर्चाओं में हर्ष वर्धन श्रृंगला हिस्सा लेंगे। भूटान, स्वीडन, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, श्रीलंका, आॅस्ट्रेलिया, नेपाल, यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस, मालदीव, एस्टोनिया, लाओस, फिनलैंड, डेनमार्क, दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड, अर्जेंटीना, फ्रांस, चिली, मैक्सिको, चेक गणराज्य, ओमान और जर्मनी सहित 25 से अधिक देशों के राजनेता और राजनयिक इस तीन-दिवसीय समिट के दौरान कई सत्रों में होने वाली चर्चाओं में भाग लेंगे।
भारत में होने वाला अब तक का सबसे व्यापक जमावड़ा
यह आयोजन वैश्विक राजनीतिक नेताओं और नीति-निमार्ताओं का भारत में होने वाला अब तक का सबसे व्यापक जमावड़ा होगा। दुनिया भर से 125 से अधिक प्रमुख राजनीतिक नेता, राजनयिक, वैज्ञानिक, उद्योग जगत के अधिकारी और नीति विशेषज्ञ इन चचार्ओं में हिस्सा लेंगे। इस समिट में हिस्सा लेने वाले जाने-माने अंतरराष्ट्रीय राजनेताओं में स्कॉट मॉरिसन शामिल हैं, जो 2018 से 2022 तक आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री रहे; फ्रेडरिक रेनफेल्ट, जिन्होंने 2006 से 2014 तक स्वीडिश सरकार का नेतृत्व किया; और बाबूराम भट्टाराई, जो एक अर्थशास्त्री हैं और 2011 से 2013 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे।
कई देशों के सांसद भी लेंगे समिट में हिस्सा
कई देशों के सांसद भी इसमें हिस्सा लेंगे, जिनमें लिवरपूल वाल्टन का प्रतिनिधित्व करने वाले लेबर पार्टी के सांसद डैन कार्डन; डुनेडिन निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली राचेल ब्रूकिंग, विकास सहयोग और विदेश व्यापार के पूर्व फिनिश मंत्री विले स्किनारी; गोम्बे राज्य के पूर्व गवर्नर इब्राहिम हसन डंकवाम्बो; डैरेन बर्गमैन; मासेर्ला गुएरा कैस्टिलो, पेरू कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मारिया डेल कारमेन अल्वा प्रीटो, एनरिक मार्टिन गोर्लिंग लारा; और सर्जियो कैपोजी शामिल हैं। इस समिट में भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय साझेदारों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ राजनयिक भी हिस्सा लेंगे, जिनमें फिलिप एकरमैन, फिलिप ग्रीन, एंटोनियो बाटोर्ली, महिशिनी कोलोन, रूवेन अजार, और हर्वे डेल्फिन शामिल हैं।हिस्सा लेने वाले अंतरराष्ट्रीय नीति विशेषज्ञों और वैश्विक आवाजों में भीखू पारेख और मार्क जे. सीवर्स शामिल हैं।
उद्योग जगत के नेताओं में ये शामिल
इस समिट में जाने-माने वैज्ञानिक और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ भी शामिल होंगे, जिनमें अजय कुमार सूद, स्कॉट केली और सुनील के. अग्रवाल शामिल हैं। इनके साथ ही, भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन की तैयारी कर रहे भारत के गगनयान अंतरिक्ष यात्री दल के सदस्य भी इसमें हिस्सा लेंगे। इस समिट में हिस्सा लेने वाले उद्योग जगत के नेताओं में वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के अनिल अग्रवाल, भारतीय स्टेट बैंक के सी. एस. शेट्टी, पंजाब नेशनल बैंक के अशोक चंद्र और भारतीय जीवन बीमा निगम के आर. दोरईस्वामी शामिल हैं।
राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने की थी NXT पहल की शुरूआत
NXT पहल की शुरूआत राज्यसभा सदस्य (Member of Rajya Sabha) कार्तिकेय शर्मा (Kartikeya Sharma) ने की थी, जबकि इस समिट का आयोजन ‘संडे गार्डियन फाउंडेशन’ के सहयोग से किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता ऐश्वर्या पंडित शर्मा करती हैं। इस मंच का उद्देश्य शासन, टेक्नोलॉजी और आर्थिक बदलाव पर बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही, यह भारत के विकास मॉडल और नवाचार, नीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर वैश्विक बहसों को आकार देने में भारत की बढ़ती भूमिका को भी उजागर करता है।


