North Korea Breaking: किम जोंग ने नए ‘सुपर पावर’ मिसाइल इंजन का परीक्षण कर बढ़ाई अमेरिका की चिंता

0
215
North Korea Breaking
North Korea Breaking: किम जोंग उन ने नए 'सुपर पावर' मिसाइल इंजन का परीक्षण कर बढ़ाई अमेरिका की चिंता

North Korea Breaking, (आज समाज), प्योंगयांग: दुनिया में जारी कई बड़े संघर्षों के बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक बार फिर अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है। उनके निर्देश पर स्थानीय सुरक्षा बलों ने नए ‘सुपर पावर’ इंजन का सफल परीक्षण किया है और रिपोर्टों के अनुसार इस उच्च-क्षमता वाले ठोस-ईंधन इंजन की जद में पूरा अमेरिका है। कई देश पहले ही संघर्ष से जूझ रहे हैं जिस कारण उत्तर कोरिया के इस परीक्षण से अमेरिका व उसके सहयोगी देशों के साथ तनाव तूल पकड़ सकता है। विशेषज्ञों का भी कहना है कि यदि नॉर्थ कोरिया अपनी मिसाइल तकनीक को और उन्नत करता है, तो यह वैश्विक सेफ्टी के लिए नई चुनौती हो सकता है।

तानाशाह किम जोंग ने स्वंय किया निरीक्षण 

उत्तर कोरिया सरकार की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक किम जोंग ने इस ‘ग्राउंड जेट टेस्ट’ का स्वंय निरीक्षण किया। रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस नए अपग्रेड किए गए इंजन में कंपोजिट कार्बन फाइबर सामग्री इस्तेमाल की गई है और इसकी सहायता से देश अब ऐसी मिसाइलें विकसित कर रहा है, जो सीधे अमेरिका को निशाना बना सकती हैं।

इंजन की अधिकतम क्षमता 2,500 किलोटन

रिपोर्टों के अनुसार इस इंजन की अधिकतम क्षमता 2,500 किलोटन है, जो सितंबर-2025 में किए गए टेस्ट (1,971 किलोटन) से कहीं ज्यादा है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इंजन की पावर बढ़ाने का मैन मकसद मुख्य एक ही मिसाइल पर कई हथियार (मल्टीपल वॉरहेड्स) तैनात करना है, ताकि यूएस रक्षा प्रणालियों को इजीली आसानी से चकमा दिया जा सके।

देश को किया है ‘अपरिवर्तनीय’ परमाणु शक्ति घोषित

किम जोंग के उस भाषण के ठीक बाद यह परीक्षण किया गया है, जिसमें उन्होंने देश को एक ‘अपरिवर्तनीय’ परमाणु शक्ति घोषित किया था। उन्होंने यूएसए पर वैश्विक आक्रामकता और आतंकवाद का आरोप लगाकर मिडिल ईस्ट जंग का भी जिक्र दिया और कहा कि यह उत्तर कोरिया द्वारा किया गया ताजा परीक्षण देश की सामरिक सैन्य पावर को और सुदृढ़ स्तर पर ले जाने के लिए बेहद जरूरी है। बता देंं कि बीते कुछ साल में उत्तर कोरिया कई बार अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट कर चुका है, जिनकी रेंज अमेरिका तक है। खासकर सॉलिड-फ्यूल मिसाइलें ज्यादा घातक मानी जाती। इसकी वजह लॉन्चिंग से पहले इनकी पहचान मुश्किल होती है।

ये भी पढ़ें : West Asia Conflict: मिसाइल-ड्रोन हमलों की आशंका के बाद कुवैत, बहरीन व इजराइल में अलर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]