New Year 2026: देश-दुनिया में नए साल का जश्न, मंदिरों, पर्यटन स्थलों व समुद्र किनारों पर उमड़ी भीड़

0
1618
New Year 2026
New Year 2026: देशभर नए साल का जश्न, मंदिरों, पर्यटन स्थलों व समुद्र किनारों पर उमड़ी भीड़

New Year 2026 Celebrations In India, (आज समाज), नई दिल्ली: देश और दुनियाभर में लोग नए साल (2026) के जश्न में मशगूल हैं। बीती रात से भी भारत में मंदिरों में भक्तों की भीड़ है। कई लोग समुद्र किनारे नए साल का जश्न मना रहे हैं। वहीं कई लोग परिवारों सहित होटलों में पार्टी मना रहे हैं। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ नए साल का आगाज हुआ है और इस मौके पर भारी संख्या में पर्यटक वहां बर्फबारी के बीच मस्ती कर रहे हैं। नई दिल्ली में इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस की रिहर्सल जारी है।

लोग एक-दूसरे से मिलकर दे रहे नववर्ष की बधाइयां 

रात बारह बजते ही लोगों ने आतिशबाजी की। कई लोगों ने अपने घरों के पास इकट्ठे होकर पटाखे आदि फोड़ने के साथ संगीत के साथ लोग नववर्ष का जश्न मनाया। सुबह लोग एक-दूसरे से मिलकर नववर्ष की बधाइयां दे रहे हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नए साल की सुबह से पहले बारिश हुई। इससे प्रदूषण के स्तर में कमी भी दर्ज की गई।

कन्याकुमारी में सूर्योदय को देखने के लिए उमड़ी भीड़

तमिलनाडु में नए साल की सुबह सूर्योदय का नजारा देखने लायक था। राज्य के सबसे लोकप्रिय पर्यटन व तीर्थ स्थलों में से एक कन्याकुमारी में नए साल के सूर्योदय को देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। उधर पड़ोसी देश नेपाल में नए साल की पहली सुबह पर सूर्योदय के नजारे को लोग कैमरों में कैद करते नजर आए।

बर्फ से अटा पड़ा है पर्यटन स्थल सोनमर्ग 

कश्मीर का लोकप्रिय पर्यटन स्थल सोनमर्ग बर्फ से अटा पड़ा है। यहां बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ में के अलावा पीर पंजाल भी भारी हिमपात हुआ है। सेना की रोमियो फोर्स पीर पंजाल पर्वतमाला में सर्च आपरेशन चला रही है। यह इलाका 13,000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है।

माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थ भक्तों का तांता लगा

देश की राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़ व अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों पर नए साल के मौके पर बीती रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है। माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थ रात से ही भक्तों का तांता लगा रहा। कटरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। उधर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में श्रद्धालुओं ने दक्षिणेश्वर आद्यापीठ मंदिर में दर्शन-पूजन किए।

यह भी पढ़ें  : PM Modi ने दी नए साल की शुभकामनाएं, सद्भाव बनाए रखने का किया आह्वान

  • TAGS
  • [post_tags]