Nepal Flash Flood Videos: नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, रूह कंपाने वाले 4 वीडियो में देखिए तबाही का मंजर

0
153

Videos of Nepal Flash Flood 4 Videos: नेपाल में तिब्बत सीमा के पास अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। अचानक आई इस बाढ़ का वीडियो देखकर दिल दहल जा रहा है। भरा-पूरा गांव पल भर में मलबे में तब्दील हो गया। गांव में रहे हजारों लोगों का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। वीडियो देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इस तरह की बाढ़ में शायद ही कोई बचा होगा। बाढ़ में मकान, ग्रामीण, मवेशी, पेड़-पौधे सभी बहते दिखाई दे रहे हैं।

स्याफ्रुबेसी जिले में मची तबाही

ऑल इंडिया रेडियो (AIR) द्वारा जारी एक वीडियो के मुताबिक, आज सुबह उत्तरी नेपाल के एक इलाके में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इससे, रासुवा जिले के तिमूरे और स्याफ्रुबेसी इलाकों में तबाही मच गई।

घटना के बाद नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिसकर्मियों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए भेजा गया है। घटना और उठाए जाने वाले कदमों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी।

नुवाकोट जिले में भी तबाही का मंजर

भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई घर बाढ़ में बह गए। कई परिवार बिछड़ गए। कई लोगों का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। राहत एवं बचाव दल उन्हें बचाने और दूसरी जगह ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

राहत और बचाव अभियान तेज

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के लिए सुरक्षा बलों और आपदा प्रतिक्रिया टीमों को भेजने की जानकारी दी है। पुलिस और सेना के जवान भी राहत अभियान में जुटे हैं। सरकार की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और हालात पर लगातार नजर रखने की अपील की गई है। प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट हुआ तबाह !

बाढ़ की चपेट में आने वाले क्षेत्रों में कई बुनियादी ढांचा और हाइड्रोपावर परियोजनाओं के स्थल भी शामिल बताए जा रहे हैं। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में नदियों पर बड़ी संख्या में जलविद्युत परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं, ऐसे में अचानक आई बाढ़ से निर्माण और संपर्क व्यवस्था प्रभावित हुआ है। अधिकारियों की ओर से अभी नुकसान का विस्तृत आकलन नहीं किया गया है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद प्रभावित परियोजनाओं और संपत्तियों को हुए नुकसान की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

  • TAGS
  • [post_tags]