Maharashtra News, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या 14 पहुंच गई है। बताया गया है कि अभी कई लोग गंभीर हैं, जिसके कारण मौतों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों में दो सगे भाई भी हैं। घटना को लेकर प्रशासन और पुलिस सवालों के घेरे में है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर गहरा दुख जताया है।
आरोपियों को 8 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा
जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आए हैं और मामले में 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इन आरोपियों में गुरमीत सिंह विरखा, योगेश वानखेड़े, राधेश्याम प्रजापति और कर्नल सिंह विरखा शामिल हैं। चारों को आठ जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
दो दिन में पिंपरी और चिंचवाड़ में 7 मौतें
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौत के सात मामले बीते दो दिन में पिंपरी और चिंचवाड़ में सामने आए हैं। इनमें एक परिवार से दो सगे भाई शामिल हैं। पुणे के हड़पसर इलाके में जहरीली शराब के सेवन से छह लोगों की जान गई है। हड़पसर में सासाने नगर व कालेपदल में ये मामले सामने आए हैं। एक व्यक्ति की अन्य जगह मौत हुई है
सीएम फडणवीस ने दिए जांच के निर्देश
सीएम फडणवीस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पिंपरी-चिंचवाड़ और पुणे के पुलिस अधिकारियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घटना के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा उसे सख्त सजा सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Maharashtra Video Blackmail: 180 लड़कियां, 350 गंदे वीडियो… 19 साल का अयान बना हैवान! कौन है ये मास्टरमाइंड?


