Important Historical Events of 02 July :आज समाज नेटवर्क (सुहास एल.वाई. – भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। सुहास एल.वाई. (सुहास लालिनाकेरे यथिराज) भारत के प्रसिद्ध पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उनका जन्म 2 जुलाई 1983 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने शारीरिक चुनौती के बावजूद अपने कठिन परिश्रम और लगन से पैरा बैडमिंटन में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में रजत पदक जीता और कई राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सुहास एल.वाई. अपने साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के कारण लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।
2 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1306 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर जब 2 जुलाई, 1306 में आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।
- 1985 – आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1940 – ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को 2 जुलाई, 1940 ई. को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
- 2004 – भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।
- 2006 – इंग्लैंड फ़ुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।
2 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
- 1983 – सुहास एल.वाई. – भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
- 1956 – तूफ़ानी सरोज – तूफ़ानी सरोज तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
- 1954 – मोहम्मद अज़ीज़ – भारत के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों में से एक थे।
- 1948 – आलोक धन्वा, प्रसिद्ध जनकवि।
- 1945 – विद्या विंदु सिंह – लोक साहित्य के क्षेत्र में जाना माना नाम हैं।
- 1941 – आशालता वाबगांवकर – मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं।
- 1925 – स्वामी राम – भारतीय योगाचार्य थे।
- 1901 – कालिंदी चरण पाणिग्रही – प्रसिद्ध उड़िया कवि, उपन्यासकार, कहानीकार, नाटककार और निबंधकार थे।
- 1893 – चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी – आंध्र प्रदेश के पहले राज्यपाल थे।
2 जुलाई को हुए निधन
- 1961 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे – अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कहानी लेखक और पत्रकार थे।
- 1950 – यूसुफ़ मेहरअली, स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक थे।
- 1934 – असित भट्टाचार्य – भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक थे।


