Iran Strike Fujairah: ईरान के हमले में यूएई में 3 भारतीय घायल, भारत नाराज

0
270
Iran Strike Fujairah
Iran Strike Fujairah: ईरान के हमले में यूएई में तीन भारतीय घायल, भारत ने जताई नाराजगी

Iran Strike Fujairah, (आज समाज), नई दिल्ली: संयुक्त अरबी अमीरात (यूएई) के फुजैराह पोर्ट स्थित तेल क्षेत्र में हुए हमले पर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ेउन्होंने कहा कि आम लोगों व जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को टारगेट करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को ईरान ने फुजैराह आयल इंडस्ट्री जोन को निशाना बनाकर कई क्रूज मिसाइलें दागीं और ड्रोन हमले किए जिसमें 3 भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। ईरान ने फुजैराह धमाकों के लिए अमेरिका जिम्मेदार ठहराया है।

कृत्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा : भारत

भारत सरकार ने कहा है कि हमलें में तीन भारतीय जख्मी हुए हैं और इस कृत्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमले को अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम का उल्लंघन माना जा रहा है। सरकार ने कहा कि सभी पक्ष तुरंत हिंसा बंद करें। आम लोगों को न निशाना बनाया जाए। भारत ने कहा कि बातचीत ही मसले का हल है। सरकार ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों का आना-जाना बिना किस रुकावट जारी रहना चाहिए।

यूएई ने कई मिसाइलों को हवा में रोका

यूएई के विदेश मंत्रालय ने बताया कि 4 मई को उन्होंने ईरान की ओर से दागी गई कई मिसाइलों को हवा में रोका। अधिकारियों ने एक पोस्ट में लिखा, 3 क्रूज और 12 बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान की ओर से हमला किया गया।
उन्होंने कहा, मध्य पूर्व में जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से अब तक हमारे एयर डिफेंस सिस्टम लगभग 29 क्रूज मिसाइल, 549 बैलिस्टिक मिसाइलों व 2260 ड्रोन्स को इंटरसेप्ट कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : अमेरिका के लिए मुसीबत बन रहा ईरान युद्ध

  • TAGS
  • [post_tags]