Iran-Israel War: खामेनेई की मौत के बाद बिगड़े हालात, ईरान पर हमले जारी, कई देशों ने एयरस्पेस बंद किए, यात्री परेशान

0
269
Iran-Israel War
Iran-Israel War: खामेनेई की मौत के बाद बिगड़े हालात, ईरान पर हमले जारी, कई देशों ने एयरस्पेस बंद किए, यात्री परेशान

Iran-Israel War, (आज समाज), तेहरान/तेल अवीव: अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद मध्य पूर्व में स्थिति और विकराल हो गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक इजरायल व अमेरिका ने आज फिर ईरान पर हमला किया है। वहीं यह भी खबरें हैं कि खामेनेई की मौत से भड़के ईरान ने भी इजरायल पर दोबारा हमले शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Iran War Update: सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद ईरान में जश्न

 एयरस्पेस बंद, दुबई से लेकर भारत असर

कई देशों ने एहतियात के तौर पर अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं और ईरान व इजरायल के अलावा दुबई से लेकर भारत तक इसका असर पड़ा है। इंडिया व इंडिगो ने अपनी फ्लाइट्स कर दी हैं, जिसके कारण हजारों की संख्या में भारतीय यात्री भारत के बार विदेश में भी हवाई अड्डों पर परेशान हो रहे हैं। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर से हजारों यात्री अपनी उड़ान का इंतजार कर रहे हैं। दुबई में भारत के 84 छात्र फंस गए हैं।

एअर इंडिया : 22 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने शनिवार को 28 उड़ानें रद कर दी थीं और एयरलाइन ने आज लंदन, पेरिस, शिकागो व टोरंटो आदि की 22 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद कर दिया है। यानी दो दिन में 50 विदेशी उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। एयर इंडिया ने कहा है कि क्षेत्र में तेजी से बदलती स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है और आकलन के बाद निर्धारित उड़ानों में और कटौती करने का निर्णय लिया गया है।

इंडिगो: चुनिंदा इंटरनेशनल फ्लाइट्स निलंबित

उड्डयन मंत्रालय (Aviation Ministry) का कहना है कि मध्य पूर्व (Middle East) में एयरस्पेस प्रतिबंधित (Airspace Restricted) किए जाने के चलते आज भारतीय एयरलाइंस की 444 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो सकती हैं। इंडिगो एयरलाइन ने भी अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 2 मार्च रात 11 बजकर 59 मिनट तक निलंबित कर दिया है। एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि मध्य पूर्व एयरस्पेस का उपयोग करने वाली चुनिंदा इंटरनेशनल फ्लाइट्स (International flights) का अस्थायी निलंबन 2 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir: कश्मीरी शिया मुस्लिमों ने खामेनेई की हत्या के विरोध में श्रीनगर में किया प्रदर्शन

  • TAGS
  • [post_tags]