Iran Breaking: 3 लोगों को फांसी, सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों की हत्या का था दोष

0
249
Iran Breaking
Iran Breaking: तीन लोगों को फांसी दी, सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों की हत्या का था दोष

Iran Breaking, (आज समाज), तेहरान: अमेरिका और इजरायल से जारी जंग के बीच ईरान में तीन लोगों को फांसी दे दी गई है। उन पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों की हत्या का दोष साबित हुआ था। आरोपियों को दो पुलिस अफसरों की हत्या दोषी पाया गया था जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई।

कुरोश कीवानी नामक व्यक्ति को भी दी है फांसी दी

ईरान ने एक दिन पहले भी कुरोश कीवानी नाम के एक व्यक्ति को फांसी दी है। उसके ऊपर इजरायल के लिए जासूसी करने का अरोप था। बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कीवानी पर इजरायल की जासूसी एजेंसी, मोसाद को ईरान के संवेदनशील ठिाकनों की तस्वीरें साझा करने का आरोप था।

एक दशक से युद्ध में उलझा है ईरान 

गौरतलब है कि इजरायल के साथ ईरान लगभग एक दशक से युद्ध में उलझा है और मोसाद से गठजोड़ रखने व देश के भीतर उसके खुफिया आपरेशन को सुगम बनाने का आरोप लगाकर वह अब तक कई लोगों को मौत की सजा दे चुका है। बता दें कि जब-जब युद्ध छिड़ता है, तब इस तरह की फांसी की सजाएं और बढ़ जाती हैं।

यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट 

यरुशलम पोस्ट की एक सूचना के मुताबिक इससे पहले ईरान के इस्लामिक शासन ने इसी वर्ष 28 जनवरी को इजरायल के जासूस को फांसी पर लटकाया था, तब भी ईरानी न्यायपालिका के मीडिया आउटलेट की ओर से बताया गया था कि हामिद्रेजा सबेट एस्माईलिपुर नामक व्यक्ति को मोसाद एजेंट होने के आरोप में मौत के घाट उतारा गया।

मोसाद ने किए हैं अत्यधिक जटिल आॅपरेशन

माना जाता है कि खुफिया एजेंसी मोसाद इजराइल की सबसे बड़ी ताकत है। यह विश्व की सबसे प्रभावी खुफिया एजेंसी मानी जाती है। मोसाद इस तरह के जासूसों की सहायता से ही ईरान के भीतर जासूसी करने, ाुप्त अभियान (ब्लैक आप) चलाने, आतंकी गतिविधियां रोकने व वर्ल्ड लेवल पर रणनीतिक खुफिया सूचनाएं एकत्र करने में माहिर है। मोसाद ने अपने देश की सीमा से बाहर भी अत्यधिक जटिल आॅपरेशन किए हैं।

ये भी पढ़ें : West Asia Conflict: भारतीय ध्वज वाला कच्चा तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ अडानी पोर्ट्स मुंद्रा पहुंचा

  • TAGS
  • [post_tags]