IMD Alert: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जल्द फिर करवट लेगा मौसम

0
251
IMD Alert
IMD Alert: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जल्द फिर करवट लेगा मौसम
  • हिमालयी राज्यों में कल रात से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
  • उत्तराखंड-हिमाचल में मंगलवार को बारिश-बर्फबारी का अनुमान

North India Weather Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में जल्द फिर मौसम में बदलाव का अनुमान है। इन दिनों क्षेत्र में पहाड़ों से लेकर देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब व हरियाणा व यूपी समेत लगभग सभी मैदानी राज्यों में मौसम शुष्क चल रहा है। दिन में तेज धूप खिल रही है जिससे तापमान बढ़ रहा है। हालांकि इसी के साथ दिन में व सुबह-शाम ठंडी और तेज हवाएं भी चल रही हैं जिससे गर्मी का ज्यादा असर महसूस नहीं हो रहा।

अगले एक या दो दिन में मौसम बदलने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले एक या दो दिन में मौसम बदलने की संभावना जताई है। अधिकारियों के अनुसार हिमालयी राज्यों में जल्द ही एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिख रहा है, जिसके प्रभाव से मौसम करवट लेगा। उन्होंने कहा है कि पहाड़ों में दो दिन मौसम शुष्क रहेगा और इसके बाद इसमें बदलाव होगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 9 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश व बर्फबारी की स्थिति बन सकती है। इसका असर हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड सहित ऊंचाई वाले कई इलाकों में दिखेगा।

पहाड़ों में ठंड बढ़ेगी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ जम सकती है

विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। सोमवार से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल व उत्तराखंड में बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। कुछ जगहों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इससे पहाड़ों में ठंड बढ़ेगी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ जम सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल में 10 फरवरी को बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

मौसम में बदलाव से यातायात हो सकता है प्रभावित

मौसम में बदलाव का असर यातायात सेवाओं पर भी पड़ सकता है। उड़ानों में देरी, सड़कों पर जाम और ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को पहले मौसम की जानकारी लेने को कहा गया है। घने कोहरे और बर्फबारी वाले इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है, क्योंकि ऐसी स्थिति में बिजली लाइनों के ट्रिप होने का खतरा बढ़ जाता है।

मध्य भारत में लगभग स्थिर रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिन तक न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक हल्की वृद्धि हो सकती है। मध्य भारत में पारा लगभग स्थिर रहेगा। वहीं पूर्वी भारत में इसमें हल्की गिरावट संभव है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कोमोरिन क्षेत्र में ऊपरी हवा में चक्रवाती प्रसार बना है। हालांकि इससे फिलहाल किसी बड़े खतरे के संकेत नहीं हैं।

ये भी पढ़ें : Weather Updates:दिल्ली, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में सुबह-शाम ठंड, दिन में मार्च जैसी गर्मी

 

  • TAGS
  • [post_tags]