Himachal Weather: प्रदेश में बारिश बनी रहेगी आफत, सैकड़ों सड़कें बंद

0
562
Himachal Weather
किन्नौर में अचानक आई बाढ़ का दृश्य। 
  • कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, सावधान रहें लोग

Himachal Weather, (आज समाज), शिमला: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बारिश लगातार आफत बनने लगी है। राज्य में बीते दिनों से अधिकतर इलाकों में हो रही बारिश के कारण कई सैकड़ों सड़कें बंद हैं और कई जगह बिजली और पेयजल की आपूर्ति बाधित हो गई है। (Himachal Weather) इस बीच मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में लगातार एक हफ्ते तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। राज्य के पांच जिलों में दो दिन तक भारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट किया गया है।

आम जनजीवन प्रभावित 

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भारी मानसूनी बारिश से आम जनजीवन पर असर पड़ा। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) की रिपोर्ट के मुताबिक 60 सड़कें बंद हो गईं, कई ज़िलों में बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गया और पानी सप्लाई की दर्जनों योजनाएं ठप पड़ गईं। (Himachal Weather) एसईओसी की यूटिलिटी स्टेटस रिपोर्ट में बीते कल बताया गया कि पिछले 24 घंटों में हुई ज़बरदस्त बारिश और मौसम से जुड़ी घटनाओं ने प्रदेश भर में ट्रांसपोर्ट व ज़रूरी सेवाओं को प्रभावित किया है।

प्रदेश में 10 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश

राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मनाली में पिछले 24 घंटों में 51.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं इस दौरान में कसौली में 55.0 एमएम बारिश हुई। शिमला मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में 10 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी। (Himachal Weather)

इन जिलों में 6-7 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश

शिमला मौसम केंद्र के अधिकारियों ने प्रदेश के अधिकांश इलाकों में छह से आठ जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई हैं। वहीं शिमला, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी और सोलन जिलों में 6 और 7 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने का आॅरेंज अलर्ट जारी है। अगले कल रविवार (5 जुलाई) को हल्की बारिश अनुमान है। 7 जुलाई को भी कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर और मंडी के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी है।

ये भी पढ़ें: Mumbai Rain: मुंबई में शनिवार व रविवार के लिए भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी