Himachal Weather: हिमाचल में अगले सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून

0
627
Himachal Weather
Himachal Weather: हिमाचल में अगले सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून, प्रदेश में बारिश का दौर जारी
  • 18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा  नया पश्चिमी विक्षोभ 

Himachal Weather, (आज समाज), शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून से पहले इन दिनों बारिश के साथ आंधी की गतिविधियां लगातार जारी हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस सप्ताहांत तक बारिश जारी रहने का अनुमान है और 18 जून को आंधी-बारिश के बीच ओले भी गिर सकते हैं। जून में मौसम में बदलाव आमतौर पर कम होता है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में नमी बढ़ गई है। शिमला के पास कुफरी में 39.6 मिलीमीटर हुई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पर भी लोगों की निगाहें टिकी हैं।

राज्य में अच्छी बारिश होने के आसार

मौसम विभाग ने अनुकूल गतिविधियों को देखते हुए प्रदेश में मानसून के अगले सप्ताह प्रदेश में दस्तक देने की संभावना जताई है। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि 18 जून से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है, जिससे मानसून आने से पहले ही राज्य में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में समूचे हिमाचल में मौसम नम रहेगा।

5 से 10 जिलों में शनिवार तक येलो अलर्ट

शिमला में मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के 5 से 10 जिलों में शनिवार तक गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कांगड़ा, राजधानी शिमला, मंडी, कुल्लू व चंबा जिले में अलग-अलग जगह ओले व बिजली गिरने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में 22 जून तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

मानसून की प्रगति पर लगातार नजर 

शिमला मौसम विभाग (Shimla Meteorological Department) के मुताबिक मानसून की प्रगति पर लगातार नजर बनी हुई। सामान्य तौर पर हिमाचल में मानसून 22 जून के आसपास शिमला पहुंचता है और 25 जून तक यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेता है। अगर वर्तमान स्थिति पर गौर करें तो अगले एक हफ्ते में मानसून के प्रदेश में दस्तक देने के लिए परिस्थितियों अनुकूल बनी हुई हैं। अब तक नगरोटा सुरियां में 35.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं सुंदरनगर में 17.9 मिलीमीटर और शिमला में 13.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। कांगड़ा में 10.9 एमएम बारिश हुई है।

ये भी पढ़ें : J&K News: बांदीपुरा के गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में फटा बादल, बड़े पैमाने पर हुई तबाही