Himachal Monsoon Havoc: बारिश-भूस्खलन के कारण लगभग 50 सड़कें बंद, 9 लोगों की मौत

0
525
Himachal Monsoon Havoc
Himachal Monsoon Havoc: बारिश-भूस्खलन के कारण लगभग 50 सड़कें बंद, 9 लोगों की मौत

Himachal Monsoon Havoc, (आज समाज), शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून आने के साथ ही भारी बारिश व लैंडस्लाइड की घटनाओं ने लोगों की आफत बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में बर्षाजनित घटनाओं में राज्य में 9 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 50 सड़कें बंद हो गई हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग ने दी जानकारी 

राजधानी शिमला, कांगड़ा चंबा और लाहौल-स्पीति में विभिन्न हादसों में 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी है। कांगड़ा जिले में देहरा उपमंडल के तहत एक जगह करंट लगने से पलंबर की मौत हो गई। चंबा जिले के एक गांव में गिरकर महिला की मौत हो गई। कुछ लोगों की डूबने व अन्य घटनाओं में मौत हुई है। भारी बारिश के कारण कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

40 से अधिक ट्रांसफार्मर खराब

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार हिमाचल के बारालाचा, रोहतांग व शिंकुला पास में कई जगह बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हुई। भारी बारिश व भूस्खलन के चलते बीते 24 घंटों में कई जगह बिजली भी बाधित हो गई। प्रदेश में 40 से अधिक ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है।

दिन के तापमान में लगभग 6 डिग्री का इजाफा

मानसूनी बारिश आने में इस बार देरी हुई है, जिसके चलते मक्की व धान की बिजाई के लिए किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ा है। बारिश और बर्फबारी होने से दिन के तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान में 1-5 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया है।

आईएमडी शिमला ने आज यानी शुक्रवार के लिए भी मंडी और कांगड़ा जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजधानी शिमला, सिरमौर, ऊना और कुल्लू व आसपास के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: Amarnath Today Updates: जम्मू से 3,800 से ज़्यादा यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना