Haryana News: अंबाला के बलदेव नगर में खाली टैंकर में धमाका, एक व्यक्ति की मौत

0
956
Haryana News
Haryana News: अंबाला के बलदेव नगर में डीजल के एक खाली टैंकर में धमाका, एक व्यक्ति की मौत
  • मारा गया युवक लखविंदर उर्फ लक्की

Diesel Tanker Blast In Ambala City, (आज समाज), अंबाला। हरियाणा के अंबाला सिटी में बलदेव नगर के पास आज एक खाली टैंकर में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बलदेव नगर में नारायणगढ़ चौक के समीप चंडीगढ़ हाईवे पर यह हादसा दोपहर लगभग एक बजे हुआ।

हंडेसरा के रानी माजरा का था लखविंदर

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे में मारे गए युवक की पहचान लखविंदर उर्फ लक्की (Lakhwinder alias Lucky) के रूप में हुई है। वह 30 वर्ष का था और पंजाब के हंडेसरा के रानी माजरा इलाके का रहने वाला था। अपने चाचा गुरचरण के साथ लखविंदर मैकेनिक व वेल्डर का काम करता था।

टैंकर पर चढ़कर कर रहा था वेल्डिंग 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब हादसा हुआ उस समय लखविंदर टैंकर पर चढ़कर वेल्डिंग का काम कर रहा था। चश्मदीदों के मुताबिक जैसे ही ब्लास्ट हुआ, लखविंदर टैंकर के ऊपर से नीचे गिर गया। इसके बाद उसे अंबाला सिटी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नवम्बर-2025 में भी हुआ था ऐसा हादसा 

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने टैंकर पर पानी की बौछर की और आग पर काबू पाया। बता दें कि जहां यह घटना हुआ, उसी जगह पिछले वर्ष यानी नवम्बर-2025 में भी ऐसा हादसा हुआ था और दो लोग जख्मी हो गए थे।

ये भी पढ़ें : Major Accident In Ambala: हरियाणा के अंबाला में पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]