Gujarat News: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने शहर के विभिन्न इलाकों से 290 से अधिक संदिग्ध पकड़े

0
189
Gujarat News
Gujarat News: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 से अधिक संदिग्ध पकड़े

Gujarat News, (आज समाज), गांधीनगर: गुजरात की अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों से 290 से अधिक संदिग्ध पकड़े हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार मंगलवार देर रात अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गुलाबनगर, चंडोला व खोडियारनगर क्षेत्रों में बड़ा अभियान चलाया था।

131 लोग अवैध बांग्लादेशी पाए गए

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करने पर उनमें से 131 लोग अवैध बांग्लादेशी पाए गए हैं। वे अवैध तौर पर शहर में रह रहे थे। वहीं अन्य 160 संदिग्धों पूछताछ अभी जारी है। अधिकारियों ने बताया है कि पुलिस पूरे सिटी में लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन व प्रवर्तन अभियान चला रही है। अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि सभी संदिग्धों की पहचान तथा नागरिकता संबंधी विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पिछले वर्ष पकड़े थे 6,500 से ज्यादा लोग अवैध बांग्लादेशी

बता दें कि लास्ट ईयर अहमदाबाद नगर निगम ने गुजरात पुलिस के साथ अवैध बस्तियों व अवैध प्रवासियों के खिलाफ व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था। खासतौर पर चंडोला झील क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई थी और उस दौरान 6,500 से ज्यादा लोग अवैध बांग्लादेशी प्रवासी होने के शक में हिरासत में लिए गए थे। उनमें से तकरीबन 890 लोग अहमदाबाद से पकड़े गए थे। बाद में उन लोगों की पहचान व नागरिकता कन्फर्म करने के लिए उनसे पूछताछ की गई थी।

अवैध मकान व ढांचे किए थे ध्वस्त

नगर निगम ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद चंडोला झील के समीप निर्मित हजारों अवैध मकान व ढांचे भारी मशीनों की मदद से गिरा दिए थे। बता दें कि चंडोला झील एक संरक्षित जलाशय क्षेत्र है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद गैर-कानूनी तौर पर रह रहे लोगों को उनके देश लौटने की प्रक्रिया भी अपनाई गई थी। गौरतलब है कि देशभर में अवैध घुसपैठ के खिलाफ मुहिम तेज की गई है। केंद्र सरकार देश में बिना वैध दस्तावेज रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और उन पर कार्रवाई करने पर जोर दे रही है। सूत्रों के अनुसार भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में भी गहन नजर तेज की गई है। सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Gujarat News: 20000 टन एलपीजी लेकर गुजरात में कांडला बंदरगाह पर पहुंचा टैंकर

 

  • TAGS
  • [post_tags]