Gujarat: सूरत की ज्वेलरी फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत

0
141
Gujarat
Gujarat: सूरत की ज्वेलरी फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत

Gujarat, (आज समाज), गांधीनगर: गुजरात के सूरत की एक ज्वेलरी फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में दम घुटने के कारण चार मजदूरों की मौत हो गई है। घटना जिले के वराछा इलाके में शुगर मार्केट के समीप रविवार सुबह की है। यहां चार मजदूर ईटीपी प्लांट की टंकी साफ करने के लिए टंकी में उतरे थे। टंकी में मौजूद जहरीली गैस के कारण मजदूरों का दम घुटने लगा और वे अंदर ही बेहोश हो गए।

4 लोग बेहोशी व गंभीर हालत में मिले

दमकल विभाग व पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद बचाव एवं राहत का काम शुरू किया गया। कुछ देर में बचाव टीम ने टंकी के भीतर 4 लोग बेहोशी व गंभीर हालत में मिले। तत्काल उन्हें 108 और दमकल विभाग की टीम की मदद से स्मीयर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। डिविजनल फायर आॅफिसर खाडिया रंजीतसिंह के अनुसार घटना खंड बाजार में स्थित ‘रति ज्वैलर्स’ इंडस्ट्रियल यूनिट हुई है।

सुपरवाइजर व तीन मजदूर टंकी के अंदर घुसे थे

डीसीपी आलोक कुमार (Alok Kumar) के मुताबिक सूरत शहर के अश्विनी कुमार एरिया में स्थित ज्वेलरी फैक्ट्री में गहनों की सफाई की जाती है। उन्होंने बताया कि हर दो माह में सेफ्टी टैंक की सफाई की जाती है। इसी क्रम में आज सुबह  एक सुपरवाइजर व तीन मजदूर टंकी के अंदर घुसे थे और पता चला है कि सभी की टंकी के अंदर दम घुटने से मौत हो गई है।

सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया

शुरुआती जांच के अनुसार सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया था। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही और मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। क्या प्रोटोकॉल होने चाहिए थे, इसकी जांच के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी। खाडिया रंजीतसिंह ने बताया कि टंक में चार लोग गिरे थे जबकि दमकल विभाग को केवल एक व्यक्ति के गिरने की सूचना मिली थी। चारों को जब बाहर निकाला गया तो वे बेहोश थे। उन्होंने कोई सेफ्टी इक्विपमेंट नहीं पहना था।

ये भी पढ़ें : LPG Price Hike: भारत में दुनिया के कई देशों के मुकाबले गैस सिलेंडर आज भी सस्ता

  • TAGS
  • [post_tags]