Donald Trump: अगर डील टूटी तो ईरान पर होगी घातक कार्रवाई, होर्मुज के आसपास रहेंगे अमेरिकी जहाज

0
178
Donald Trump
Donald Trump: अगर डील टूटी तो ईरान पर होगी घातक कार्रवाई, होर्मुज के आसपास रहेंगे अमेरिकी जहाज

Donald Trump, (आज समाज), वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर के बाद शांति वार्ता से एक दिन पहले ईरान को चेताया है कि अगर डील टूटी तो ईरान पर घातक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति के दौरान अमेरिका के जहाज दुनिया के जहाजों के लिए सबसे अहम रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास रहेंगे ताकि तेल की आपूर्ति में किसी तरह का व्यवधान न आए।

इस्लामाबाद में शुक्रवार होनी है शांति वार्ता पर चर्चा

गौरतलब है कि सीजफायर समझौते के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 10 अप्रैल यानी अगले कल शुक्रवार को शांति वार्ता होनी है। ट्रंप की ओर से जेडी वेंस के नेतृत्व में एक विशेष टीम इस्लामाबाद भेजी जा रही है। वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे।

वादा तोड़ा, तो अंजाम बेहद खराब होगा

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस से दो टूक कहा कि यदि ईरान ने अपना वादा तोड़ा, तो अंजाम बेहद खराब होगा। उन्होंने कहा कि तेहरान के खिलााफ पहले से कई ज्यादा घातक कार्रवाई की जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि असल समझौता पूरी तरह लागू होने तक अमेरिका के जहाजों के अलावा यूएस आर्मी और हथियार भी ईरान के आसपास तैनात रहेंगे।

होर्मुज स्ट्रेट पर साफ की अपनी रणनीति

ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने देगा। तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका पूरी तरह लगाम लगाना चाहता है और यह उसकी प्राथमिकता है। स्ट्रेट आफ होर्मुज पर अपनी रणनीति साफ करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग हर हाल में खुला व सेफ रहना चाहिए।

अमेरिकी सेना आगे की कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की सुरक्षा की खारित होर्मूज पर किसी तरह का ईरान का कंट्रोल सहन नहीं किया जाएगा। अपने संबोधन के आखिर में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना आगे की कार्रवाई के  लिए पूरी तरह तैयार है। उन्हें केवल आगे बढ़ने के आदेश का इंतजार है।

सीजफायर की शर्तों पर दोनों पक्षों में मतभेद

ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका की सहनशक्ति अब खत्म हो चुकी है और ईरान को इस कूटनीतिक मौके का लाभ उठाना चाहिए। बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए दो सप्ताह का सीजफायर की शर्तों पर काफी मतभेद भी दिख रहे हैं। ट्रंप ने पहले भी ईरान को चेतावनी दी थी कि यदि होर्मुज नहीं खोला गया तो बड़े पैमाने पर हमले किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : US-Iran Talks : अमेरिका ने ठुकराया ईरान का वार्ता प्रस्ताव, अब 15 प्वाइंटस पर होगी चर्चा

  • TAGS
  • [post_tags]