Digital India, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को डिजिटल इंडिया पहल के 11 साल पूरे होने पर बात की। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई, 2015 को लॉन्च होने के बाद से इस प्रोग्राम ने देश भर के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को कैसे बदला है। प्रधानमंत्री ने इस मील के पत्थर पर अपने विचार शेयर कर कहा, जब एक अरब से ज्यादा लोग टेक्नोलॉजी को अपनाते हैं, तो इसका असर बहुत बड़ा होता है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें बताया गया कि इस पहल के लॉन्च के बाद से भारतीयों ने मोबाइल बैंकिंग से लेकर आॅनलाइन गवर्नेंस सर्विस तक, कितने बड़े पैमाने पर डिजिटल टूल्स अपनाए हैं।
डिजिटल इंडिया विकसित व आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव
एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, डिजिटल इंडिया की 11 साल की सफलता ने दुनिया भर में भारत को एक नई पहचान दी है। उन्होंने कहा, यह देशवासियों के इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को अपनाकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इरादे को दिखाता है। पीएम ने कहा, जो इंसान अपने मन को काबू कर लेता है, वही साइंस का सच्चा सारथी होता है। मोदी ने आगे कहा, डिजिटल इंडिया एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है।
दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा
प्रधानमंत्री ने कहा, बीते 11 वर्ष में डिजिटल इंडिया पहले ने गरीबों और वंचितों को मजबूत बनाने और नागरिकों का जीवन आसान बनाने में अहम भूमिका निभाई है। आॅप्टिकल फाइबर नेटवर्क के विस्तार से लेकर डिजिटल ट्रांजैक्शन तक, इस कैंपेन की अभूतपूर्व सफलता ने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा है। पिछले एक दशक में, डिजिटल इंडिया भारत की डिजिटल इकोनॉमी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव बन गया है।
भारत ग्लोबल रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट में सबसे आगे
भारत अब ग्लोबल रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट में सबसे आगे है, यूपीआई दुनिया भर में लगभग 49 प्रतिशत ट्रांजैक्शन वॉल्यूम को हैंडल करता है। डिजिटल इकोनॉमी भारत की ॠऊढ में लगभग 12-14 प्रतिशत का योगदान देती है। अगले दशक में इसके लगभग पांचवें हिस्से का योगदान देने की उम्मीद है। डिजिटल इंडिया ने सभी सेक्टर में इनोवेशन, स्टार्टअप ग्रोथ और टेक्नोलॉजी अपनाने में तेजी लाई। इसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी में भारत की क्षमताओं को भी मजबूत किया।
ये भी पढ़ें: LPG Price Updates: 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 183.50 रुपए की कटौती


