Covid-19 Vaccination : दिल्ली से शुरू हुआ सफर और बनता गया कारंवा

0
648
Covid-19 Vaccination

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Covid-19 Vaccination कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि गुरुवार को उस समय मिली जब गुरुवार को टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ पार कर गया।

लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए भारत सरकार ने इस वर्ष 16 जनवरी को वैक्सीनेशन मुहिम शुरू की थी। लगभग 9 माह की अवधि के दौरान देश में 100 करोड़ टीकाकरण करने की उपलब्धि हासिल करना बड़ी बात है। इस सफलता के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय आज एक गीत और फिल्म लॉन्च करने जा रहा है।

Covid-19 Vaccination दिल्ली के सफाई कर्मी को लगा पहला टीका

16 जनवरी 2021 देश का पहला टीका दिल्ली के सफाईकर्मी मनीष कुमार को लगा था। इसके बाद यह मुहिम जोरों के साथ चलाई गई और इस समय तक देश की लगभग 75 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की सिंगल डोज लग चुकी है। इसके साथ ही 31 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराक लग चुकी हैं।

Covid-19 Vaccination स्वास्थ्य मंत्रालय ने रखा यह लक्ष्य

टीकाकरण के इस शानदार रफ्तार के साथ केंद्र सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक देश की पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण करने का है। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कही।

पवार ने कहा कि भारत में जनता को किफायती, सुलभ, सुरक्षित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें, यह प्रधानमंत्री मोदी का सपना है। इसे पूरा करना हमारी भी जिम्मेदारी है।

Also Read  : Covid-19 देश में वैक्सीनेशन अभियान जारी

SHARE