Congress Foundation Day: सोनिया, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे व अन्य नेता झंडा फहराने के समारोह में हुए शामिल

0
492
Congress Foundation Day
Congress Foundation Day: सोनिया, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे व अन्य नेता झंडा फहराने के समारोह में हुए शामिल

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आज 140वें स्थापना दिवस है और इस अवसर पर पार्टी की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अन्य पार्टी नेता नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में झंडा फहराने के समारोह में शामिल हुए। बता दें कि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को बॉम्बे (मुंबई) में दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई थी। कांग्रेस के संस्थापक, महासचिव एओ ह्यूम थे और व्योमेश चंद्र बनर्जी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था।

खरगे ने सभी देशवासियों को दीं शुभकामनाएं 

खरगे ने पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस प्रमुख ने एक वीडियो के साथ लिखा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 साल का गौरवशाली इतिहास सत्य, अहिंसा, बलिदान, संघर्ष और देशभक्ति की महान गाथा बताता है। कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी भारतीयों को मेरी शुभकामनाएं। जय हिंद, जय कांग्रेस।

कांग्रेस ने हमेशा विकास के लिए काम किया 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों के कल्याण, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, हम राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों में समान अवसर में दृढ़ विश्वास रखते हैं, जैसा कि भारत के संविधान द्वारा गारंटी दी गई है।

हमारी पार्टी दुनिया की सबसे संगठित : सचिन पायलट 

कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने भी शुभकामनाएं दीं और कहा, यह हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है, और मुझे लगता है कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे संगठित और सबसे पुरानी पार्टी है। स्थापना दिवस पर, हम अपने संकल्प को दोहराएंगे और सोचेंगे कि हम कांग्रेस के मूल्यों, सिद्धांतों और विचारों को पूरे देश में कैसे फैला सकते हैं।

कांग्रेस ने पार्टी सदस्यों को भी दी बधाई 

कांग्रेस ने अपने हैंडल पर भी पार्टी सदस्यों को बधाई दी। पार्टी ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेस सदस्यों को हार्दिक बधाई। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पार्टी ने परोक्ष रूप से निशाना साधा। पार्टी एक्स पर लिखा, कांग्रेस ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और देश को आगे बढ़ाने का काम किया। वहीं, आज जब सत्ता में बैठे लोग देश में नफरत, अन्याय और जुल्म को बढ़ावा दे रहे हैं, तब भी हम पूरी ताकत से इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Amit Shah On Vande Mataram : चर्चा की ज़रूरत तब भी थी, आज भी है और 2047 में जब महान भारत बनेगा तब भी रहेगी

  • TAGS
  • [post_tags]