COAS General Dwivedi: साइबर, अंतरिक्ष, कॉग्निटिव क्षेत्रों में लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध

0
74
COAS General Dwivedi
COAS General Dwivedi: साइबर, अंतरिक्ष और कॉग्निटिव क्षेत्रों में लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध

COAS General Dwivedi, (आज समाज), पुणे: सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि भविष्य के युद्ध साइबर, अंतरिक्ष और कॉग्निटिव क्षेत्रों में लड़े जाएंगे। वह शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। जनरल द्विवेदी ने कहा कि हाल के सैन्य अभियानों ने एकीकृत और तकनीक-आधारित युद्ध क्षमताओं की आवश्यकता को उजागर किया है।

आॅपरेशन सिंदूर का जिक्र

सेना प्रमुख ने आॅपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस आॅपरेशन ने भारत के संकल्प और सशस्त्र बलों की एक मापी-तुली और सटीक प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रदर्शित किया। भविष्य के संघर्ष केवल पारंपरिक युद्धक्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहेंगे। वे जमीन, हवा, समुद्र, अंतरिक्ष, साइबर, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक और कॉग्निटिव क्षेत्रों में लड़े जाएंगे।

सेना के आधुनिकीकरण प्रयासों पर डाला प्रकाश

सेना चीफ ने कहा, आपरेशन सिंदूर ने भारत के संकल्प और सशस्त्र बलों की एक मापी-तुली, सटीक और उद्देश्यपूर्ण प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रदर्शित किया। इस आपरेशन ने एकीकृत योजना, वास्तविक समय की खुफिया जानकारी, सटीक लक्ष्यीकरण, मजबूत वायु रक्षा, सुरक्षित संचार और विभिन्न क्षेत्रों में तालमेल के महत्व को रेखांकित किया। जनरल द्विवेदी ने सेना के चल रहे आधुनिकीकरण प्रयासों पर भी प्रकाश डाला

बदलावों के प्रति सेना पूरी तरह सचेत

जनरल द्विवेदी ने कहा, भारतीय सेना इन बदलावों के प्रति पूरी तरह से सचेत है। उन्होंने कहा, हम ‘दशक भर के बदलाव’ के तहत खुद को भविष्य के लिए तैयार सेना में बदल रहे हैं, जिसमें युवा पीढ़ी की भूमिका केंद्रीय होगी। हमारे अपने संसाधनों के भीतर से पहली रेजिमेंट बटालियन, दिव्यस्थ बैटरी, शक्तिमान रेजिमेंट, भारत बटालियन और अन्य तकनीक-सक्षम संरचनाओं का गठन इस बदलाव का ही एक हिस्सा है। सेना प्रमुख ने सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की भी सराहना की, और बताया कि एनडीए से स्नातक होने वाले 353 कैडेटों में 18 महिला कैडेट भी शामिल थीं।

ये भी पढ़ें : India Army Chief: भारतीय सेना प्रमुख की पाक को चेतावनी, दुनिया के नक्शे पर बने रहना है तो आतंकवादियों को पनाह देना बंद करें