CBSE 12th Result, (आज समाज), नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं का परिणाम आज जारी कर दिया। कुल 85.20% बच्चे पास हुए हैं। यह पिछले साल से 3 प्रतिशत कम है। स्टूडेट्स अपना परिणाम cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। 94,028 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक नंबर हासिल किए हैं। वहीं, 17,113 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल किए हैं।
स्कूल से छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट लेना अनिवार्य
यदि छात्रों के मोबाइल में इंटरनेट नहीं हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंकों की जानकारी लेने के लिए एसएमएस भेजकर परिणाम का पता कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से हालांकि यह भी कहा गया है कि आॅनलाइन स्कोर कार्ड मान्य नहीं होगा। अपने स्कूल से छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट लेना अनिवार्य है।
टॉपर घोषित नहीं करता है बोर्ड
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। किसी स्टूडेंट को टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। सभी स्कूलों व शैक्षणिक संस्थानों को बोर्ड यह निर्देश देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल अथवा जिले का टॉपर घोषित न किया जाए।
लड़कियों का लड़कों से बेहतर
लड़कियों का परिणाम लड़कों से 6.73 फीसदी बेहतर रहा है। लड़कियों का 12वीं का रिजल्ट 88.86 प्रतिशत जबकि लड़कों का 82.23% रहा है। वहीं ट्रांसजेंडर छात्रों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। केरल के त्रिवेंद्रम का परिणाम एक बार फिर शानदार रहा है वहीं यूपी का प्रयागराज फिर सबसे पीछे रह गया है।
इस बार फिर त्रिवेंद्रम रीजन टॉप पर
सीबीएसई के अनुसार त्रिवेंद्रम रीजन में 95.62 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है, जो देशभर में सबसे अधिक है। वहीं, प्रयागराज रीजन 72.43 फीसदी परिणाम के साथ सबसे फिसड्डी रहा है। बता दें कि पिछले साल भी त्रिवेंद्रम का 12वीं का रिजल्ट सबसे ज्यादा और प्रयागराज का सबसे कम रहा था।
ये भी पढ़ें: CBSE Admit Card 2025: कक्षा 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड


