Bihar Foundation Day, (आज समाज), नई दिल्ली: आज बिहार दिवस है और इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी इस मौके पर प्रदेशवासियों को बधाईदी। बता दें कि इस वर्ष राज्य का 114 वां स्थापना दिवस है। राष्ट्रपति मुर्मू ने रविवार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, देश और विदेश में रहने वाले बिहार के सभी लोगों को बिहार दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें: PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित
प्रदेश के लोगों से देश के विकास में अहम योगदान की उम्मीद : मुर्मू
राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि प्रदेश से जुड़े लोग अपने शानदार टैलेंट व कड़ी मेहनत से पूरे देश के विकास में अहम योगदान देंगे। उन्होंने कहा, बिहार दुनिया की प्रथम गणराज्य की भूमि है और इसने महान सांस्कृतिक व आध्यात्मिक धाराओं तथा गौरवशाली साम्राज्यों को जन्म दिया है। साथ ही इस धरती ने विभिन्न क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाकर भारत-भूमि को हमेशा समृद्ध किया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, मैं राज्य व यहां के सभी निवासियों के, स्वर्णिम भविष्य की ईश्वर से कामना करती हूं।
विकास के नए चैप्टर गढ़ने में जुटा है बिहार : मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, बिहार दिवस पर प्रदेश के सभी लोगों को बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, देश की विरासत को दिव्यता और भव्यता प्रदान करने वाला हमारा बिहार आज लगातार विकास के नए-नए चैप्टर गढ़ने में जुटा है। पीएम ने कहा, मुझे भरोसा है कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में बिहार वासियों का समर्पण व सामर्थ्य आने वाले समय में बहुत काम आएगा।
2010 में हुई थी बिहार दिवस मनाने की शुरूआत
बिहार सीएम नीतीश ने राज्य के 114वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा, उन्हें उम्मीद है कि राज्य के के लोग भाईचारा, आपसी एकता, सामाजिक समरसता व सद्भाव बनाए रखते हुए बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। बता दें कि बिहार दिवस मनाने की शुरूआत साल 2010 में हुई थी।
ये भी पढ़ें: PM Modi News: सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने प्रधानमंत्री


