Bengaluru Rain Havoc: भारी बारिश के चलते अस्पताल की दीवार ढही, 7 लोग मरे

0
284
Bengaluru Rain Havoc
Bengaluru Rain Havoc: भारी बारिश के चलते अस्पताल की दीवार ढही, 7 लोग मरे
  • प्रधानमंत्री ने हादसे पर जताया दुख, मुआवजे का ऐलान किया
Bengaluru Rain Havoc, (आज समाज), बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अस्पताल की दीवार ढहने से सात लोगों की मौत हो गई है और इतने ही लोग घायल हो गए। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। भारी बारिश के चलते हादसा बुधवार को बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में हुआ। बताया गया है कि जान गंवाने वाले बहुत गरीब व रेहड़ी-पटरी वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जांच के आदेश दिए हैं।

बारिश के अलावा तूफानी हवाएं चलीं और ओलावृष्टि

पुलिस के मुताबिक तेज बारिश के अलावा तूफानी हवाएं चलीं और ओलावृष्टि भी हुई जिससे इलाके में बड़े पैमाने पर भारी तबाही मची। इसी बीच अस्तपाल की दीवार अचानक ढह गई और उसके पास खड़े लोग मलबे में दब गए। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासन को दी गई। इसके बाद बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से 7 शव निकाले गए।

कारणों का पता लगाने के लिए की जाएगी जांच : सिद्धरमैया

हादसे की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बृहद बेंगलुरु प्राधिकरण (जीबीए) प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सीएम ने हादसे के लिए जीबीए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। स्थिति का जायजा लेने के बाद सिद्धरमैया ने पत्रकारों से कहा, हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और सात अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि दीवार ढहने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।

सभी घायल खतरे से बाहर 

मुख्यंत्री ने बताया कि घायलों की हालत स्थित है। सभी खतरे से बाहर बताए गए हैं। सिद्धरमैया ने कहा कि उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों का फ्री में उपचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। सिद्धरमैया ने कहा, हम यह जांच करेंगे कि क्या अभियंताओं की गलती के चलते हादसा हुआ। यदि वे दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवा ई की जाएगी। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।
  • TAGS
  • [post_tags]