- मैदान में थे कुल 79 अल्पसंख्यक प्रत्याशी
Bangladesh Elections Resutls, (आज समाज), ढाका: बांग्लादेश के आम चुनावों के नतीजों में अल्पसंख्यकों का सीमित प्रतिनिधित्व सबसे बड़ी चिंता का विषय है। पूरे चुनाव में एक आदिवासी समेत केवल चार हिंदू ही संसद पहुंचने में सफल हुए हैं। अन्य तीन प्रत्याशी हिंदू हैं जो संसदीय चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। बीते 20 वर्षों में देश के आम चुनाव में अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व आम तौर पर 14 से 20 सीटों तक रहता था और यह संख्या बेहद कम है। बांग्लादेश में हिंदू आबादी, देश की कुल जनसंख्या का लगभग 8 प्रतिशत है और चुनावों में संसद में अल्पसंख्यक भागीदारी चिंता का विषय है।
गुरुवार को हुआ मतदान, शाम को परिणाम घोषित
गौरतलब है कि 18 माह के संघर्ष के बाद इसी सप्ताह गुरुवार को बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनावों के तहत 300 में से 299 सीटों के लिए मतदान हुआ और इसके बाद उसी शाम को मतगणना के बाद नतीजे सामने आ गए थे। इसमें तारकि रहमान के मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 211 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय है और आज वह शपथ ले सकते हैं।
समुदाय की सुरक्षा व प्रतिनिधित्व चुनौतीपूर्ण मसला
बताया जा रहा है कि चुनाव में कुल 79 अल्पसंख्यक प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें बीएनपी के सिर्फ 4 उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इसके अलावा, जमात-ए-इस्लामी का एक हिंदू प्रत्याशी जीतने में विफल रहा है। ये नतीजे न सिर्फ अल्पसंख्यकों की राजनीतिक भागीदारी पर प्रश्न खड़े करते हैं, बल्कि देश की बदलती राजनीतिक तस्वीर को भी ये उजागर करते हैं। विशेषज्ञ तो यह भी मानते हैं कि इस जीत व हार का संकेत यह है कि बांग्लादेश की सियासत में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा व प्रतिनिधित्व अब भी चुनौतीपूर्ण मसला बना हुआ है।
चुनावों में जीत दर्ज करने वाले अल्ससंख्यक उम्मीदवार
चुनावों में जीत दर्ज करने वाले अल्ससंख्यक उम्मीदवारों में सबसे पहला नाम बीएनपी के सीनियर नेता गायेश्वर चंद्र रॉय का है। उन्होंने ढाका-3 सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को लगभग 99 हजार वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। चंद्र रॉय की यह जीत इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि हाल में हिंदू समुदाय के खिलाफ कुछ घटनाएं हुई थीं।
दूसरे हिंदू विजेता उम्मीदवार मगुरा-2 सीट से बीएनपी के उपाध्यक्ष निताई रॉय चौधरी हैं। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के मुस्तर्शीद बिल्लाह को हराया है। निताई रॉय चौधरी ने लगभग 1,47,896 वोट हासिल कर आसानी से जीत दर्ज की है। मुस्तर्शीद बिल्लाह पार्टी में अल्पसंख्यक समुदाय का प्रभावशाली चेहरा मानी जाती हैं। उन्हें 1,17,018 वोट मिले थे। वे
तीसरे अल्पसख्ंयक प्रत्याशी बीएनपी के एडवोकेट दीपेन दीवान ने रंगामती सीट से करीब 31 हजार वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 31,222 मत मिले, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी व निर्दलीय उम्मीदवार पाहेल चकमा को 21,544 वोट मिले। साथ ही, सचिन प्रू चौथे बीएनपी उम्मीदवार हैं, जिन्होंने बंदरबन निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज कर अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व कर संसद में जगह बनाई हैं। उन्हें कुल 1,41,455 वोट मिले हैं।
ये भी पढ़ें : Bangladesh Elections: राजनीति के लिए कोई नया नाम नहीं तारिक रहमान


