Ayodhya News: राम जन्मभूमि मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा राम जन्मोत्सव

0
233

Ayodhya News, (आज समाज), लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में आज हर्षोल्लास से राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे सूर्य भगवान ने भगवान राम के माथे पर तिलक किया। तकरीबन 4 मिनट तक यह प्राकृतिक दृश्य चला। इसकी खास बात यह रही कि रामलला के ललाट पर तिलक उसी टाइम हुआ, जो भगवान के जन्म का क्षण माना जाता है।

ये भी पढ़ें : Ram Navami Security: बंगाल, उत्तर प्रदेश व मुंबई में सुरक्षा कड़ी, हाई अलर्ट पर पुलिस

अभिषेक, शृंगार व अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

सूर्य तिलक के साथ ही भगवान राम का अभिषेक, शृंगार व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण भी किया गया और इस दिव्य क्षण् देश-विदेश के श्रद्धालु साक्षी बनें। रामनवमी पर अबकी सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग का विशेष संयोग भी बन रहा है, जिससे इस आयोजन की धार्मिक अहमियत और बढ़ गई है।

गुरुवार को ही पूरी कर ली गई थीं तैयारियां

सूर्य तिलक की तैयारियां गुरुवार को ही पूरी कर ली गई थीं। इस दौरान लगातार तीसरे दिन रामलला के सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया। मंदिर सूत्रों के अनुसार गुरुवार को भी दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणों ने भगवान राम के मस्तक को आलोकित किया। शुक्रवार यानी आज भी यही प्रक्रिया दोहराई गई।

लगाए गए थे विशेष रिफ्लेक्टर, मिरर सिस्टम व लेंस

ट्रस्ट के कर्मचारियों के अनुसार, रामलला के सूर्य तिलक के लिए राम मंदिर के ऊपरी तल पर विशेष रिफ्लेक्टर, मिरर सिस्टम व लेंस लगाए गए थे। सूर्य की किरणें लेंस के जरिये से दूसरे तल पर लगे दर्पण पर पहुंचीं और इसके बाद वहां से परावर्तित होकर लगभग 75 मिलीमीटर के आकार में रामलला के माथे पर तिलक के तौर पर दिखाई दीं। यह पूरी प्रक्रिया सूर्य की दिशा व गति के अनुरूप तय की गई।

ये भी पढ़ें : Ram Mandir: राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, 2 युवक और 1 युवती गिरफ्तार

  • TAGS
  • [post_tags]