Anti-Terrorism Conference-2025: देश में मजबूत और अभेद्य ग्रिड होना जरूरी

0
250

Amit Shah On Anti-Terrorism Conference-2025, (आज समाज), नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद के बदलते खतरों से निपटने के लिए देश में मजबूत और अभेद्य ग्रिड की उपलब्धता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए देश में एक ‘अभेद्य एंटी-टेररिज्म ग्रिड’ बेहद जरूरी है। अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘एंटी-टेररिज्म कॉन्फ्रेंस-2025’ के दौरान यह बात कही। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यह दो दिवसीय सम्मलेन आयोजित किया था और शनिवार को इसका आखिरी दिन था। गृह मंत्री ने देशभर में आतंकवाद-रोधी ढांचे को मजबूत करने की जरूरत पर बल देते हुए उक्त बातें कहीं।

सभी राज्यों में समान एटीएस की संरचना लागू करने पर भी जोर

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के बदलते रूपों को देखते हुए पूरे देश में एक मजबूत व अभेद्य ग्रिड तैयार करना होगा। अमित शाह ने साथ ही देश के सभी राज्यों में एक समान एंटी-टेरर स्क्वॉड (एटीएस) की संरचना लागू करने पर भी जोर दिया। उन्होंने राज्यों के डीजीपी को इसे शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री का कहना था कि प्रत्येक राज्य में आॅपरेशनल एकरूपता होनी चाहिए, जिससे खतरों का उचित आकलन हो सके।

लाल किले के पास हुए धमाके की जांच तारीफ की

दिल्ली स्थित लाल किले के पास हुए धमाके की जांच के लिए गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर पुलिस व अन्य एजेंसियों की खूब तारीफ की। उन्होंने जांच को वाटरटाइट बताया और कहा कि यह कोई आम पुलिसिंग नहीं, बल्कि शानदार कार्य था। एक सतर्क अधिकारी के कारण कश्मीर में लगे कुछ पोस्टर से शुरू हुई जांच ने ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ का पर्दाफाश कर देश को बड़े हमलों से बचाया। ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ को पकड़ने के साथ ही इससे जुड़े देश के दुश्मनों के फरीदाबाद स्थित ठिकाने से 3 टन विस्फोटक बरामद किया। अमित शाह ने कहा कि इस तरह एक जागरूक अफसर पूरे देश को बड़े संकट से बचा सकता है।

‘आपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र

अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में भारतीय सेनाओं द्वारा चलाए गए ‘आपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया। उन्होंने इस हमले की जांच के लिए भारतीय एजेंसियों की तारीफ भी की। गृह मंत्री ने कहा, यह पहली आतंकी घटना है जिसमें हमने साजिश करने वालों को आपरेशन सिंदूर के तहत दंडित किया। हमने आॅपरेशन महादेव के तहत हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने कहा, मामले की पूर्ण और सफल जांच का आने वाले दिनों में पूरी दूनिया की एजेंसियां अध्ययन करेंगी। जांच के नतीजे वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को कठघरे में खड़ा करेंगे।

यह भी पढ़ें : Amit Shah On Elections: बिहार विधानसभा चुनाव में 160 से ज्यादा सीटें जीतेगा एनडीए

  • TAGS
  • [post_tags]