PM Modi Amit Shah On Death On Ajit Pawar, (आज समाज), नई दिल्ली/मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) व अन्य कई नेताओं ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (CM Ajit Pawar) के अचानक निधन पर शोक जताया है। मोदी और शाह ने राजय के मुख्यमंत्री (CM) देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से संपर्क करके हादसे को लेकर अपडेट लिया और अजीत पवार के असामयिक निधक पर दुख जताया।
बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (66) सहित पांच लोग विमान हादसे का शिकार हुए हैं। पुणे के बारामती में उनका विमान लैंडिंग के दौरान आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सभी पांचों लोगों की मौत हो गई है और इसके कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया कि बारामती क्रैश लैंडिंग में डिप्टी सीएम अजित पवार, 1 पीएसओ, 1 अटेंडेंट और 2 क्रू सदस्य विमान में सवार थे। दुर्घटना में कोई जीवित नहीं बचा है।
अजीत पवार के असमय निधन पर गहरा सदमा लगा : राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, अजीत पवार के असमय निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा और दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में, वह महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहे। वह लोगों के प्रति अपनी करुणा और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कहा, मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।
हादसा बहुत चौंकाने वाला : सांसद प्रियंका चतुर्वेदी
एनसीपी-एसपी नेता (NCP-SP leaders) सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) और पार्थ पवार (Parth Pawar) के साथ महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई हैं। शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (MP Priyanka Chaturvedi) ने इस घटना को बहुत चौंकाने वाला, दुखद और दिल दहला देने वाला बताया। उन्होंने कहा, राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, पवार एक समर्पित जनसेवक थे। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, हमारे बीच मतभेद रहे हैं, लेकिन हमने साथ मिलकर काम किया है। पवार साहब सच में एक समर्पित व्यक्ति थे जो अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध थे। उन्होंने कहा, मैं पवार साहब, सुप्रिया जी, सुनेत्रा जी, पार्थ और जय के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।
यह भी पढ़ें : Plane Crash: जब हवा में थम गई सांसें! भारत के 9 सबसे भयानक प्लेन हादसे


