AI Summit Ruckus: यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को मिली जमानत

0
253
AI Summit Ruckus
AI Summit Ruckus: यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को मिली जमानत

AI Summit Ruckus, नई दिल्ली: ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान भारत मंडपम के बाहर विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को जमानत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष उनके आवास पर कल यानी शुक्रवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे चिब को पेश किया गया।

50 हजार रुपए के मुचलके पर दी जमानत 

ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के दौरान यूथ कांग्रेस चीफ को बेल दी। हालांकि पुलिस ने चिब की रिमांड 7 दिन और बढ़ाने की मांग की थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस की इस मांग को नहीं माना चिब को 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दी। चिब को 24 फरवरी को एआई समिट-2026 में हुए विरोध प्रदर्शन की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ़्तार किया गया था।

शर्ट उतारकर किया था विरोध

बता दें कि इंडियन यूथ कांग्रेस के सदस्यों के एक ग्रुप ने 20 फरवरी को, भारत मंडपम में अपनी शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया था। शर्टों पर ‘कंप्रोमाइज्ड पीएम’ के नारे लिखे थे। पार्टी की एक रिलीज के मुताबिक, इंडियन यूथ कांग्रेस ने समिट में अपनी आवाज उठाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने देश की पहचान से समझौता किया है।

राहुल गांधी ने की थी यूथ कांग्रेस के विरोध की तारीफ 

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के सदस्यों के शांतिपूर्ण विरोध की तारीफ की थी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक विरासत है। यह हमारे खून में है। हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। राहुल ने कहा, मुझे यूथ कांग्रेस में अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ देश के हित में निडर होकर अपनी आवाज उठाई है।

ये भी पढ़ें : AI Summit में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं ने देश का किया अपमान: सीएम नायब सैनी

  • TAGS
  • [post_tags]