AI Impact Summit: भारत सफल उभरती अर्थव्यवस्था, एआई सम्मेलन की मेजबानी के लिए इंडिया सही जगह : गुटेरेस

0
559
AI Impact Summit
AI Impact Summit: भारत सफल उभरती अर्थव्यवस्था, इंडिया एआई सम्मेलन की मेजबानी के लिए सही जगह : एंटोनियो गुटेरेस
  • 16-से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित होगा सम्मलेन 

India-AI Impact Summit 2026, (आज समाज), नई दिल्ली/संयुक्त राष्ट्र: भारत आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) शिखर सम्मेलन (India-AI Impact Summit 2026) की मेजबानी करने जा रहा है और 16-से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण वैश्विक समिट के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नई दिल्ली को सही जगह बताया है। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट में कम से कम सात देश के राष्ट्रपति, दो उपराष्ट्रपति और छह प्रधानमंत्री शामिल हो सकते हैं।

वैश्विक मामलों में लगातार बढ़ रहा है भारत का प्रभाव

गुटेरेस ने ‘लोग, ग्रह और प्रगति’ के तीन मार्गदर्शक सिद्धांतों पर आधारित एआई समिट से पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष साक्षात्कार में भारत को बेहद सफल उभरती अर्थव्यवस्था बताया और कहा कि वैश्विक मामलों में भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, इसलिए एआई पर होने वाले शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत सबसे सही स्थान है।

वैश्विक दक्षिण में होने वाला पहला एआई शिखर सम्मेलन

यह उच्च स्तरीय कार्यक्रम ग्लोबल साउथ (वैश्विक दक्षिण) में आयोजित होने वाला पहला एआई शिखर सम्मेलन होगा, जिसके लिए यूएन महासचिव ने भारत को हार्दिक बधाई भी दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एआई केवल विकसित देशों अथवा दो महाशक्तियों के लिए आरक्षित विशेषाधिकार नहीं बनना चाहिए, बल्कि इससे पूरी दुनिया को लाभ होना चाहिए। एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, यह बेहद जरूरी है कि एआई का विकास हर किसी के फायदेमंद हो और वैश्विक दक्षिण के देश भी इसके लाभ का हिस्सा बनें।

45 से अधिक देशों के मंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जैसे दिग्गज भी एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत आ रहे हैं। इसके अलावा 45 से अधिक देशों के मंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडल एआई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। एंटोनिया गुटेरेस के साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें : Seminar On Artificial Intelligence : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सेमिनार संपन्न

  • TAGS
  • [post_tags]