Aaj Samaj Manch Live: अपनी गलतियों के कारण कांग्रेस हताश, निराश : सीएम सैनी

0
316
Aaj Samaj Manch Live
Aaj Samaj Manch Live: अपनी गलतियों के कारण कांग्रेस हताश, निराश, न नीति न नियत : सीएम सैनी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा मेें डबल इंजन सरकार 

Aaj Samaj 20th Anniversary, चंडीगढ़: आईटीवी नेटवर्क द्वारा संचालित हिन्दी समाचार पत्र ‘आज समाज’ की 20वीं वर्षगांठ पर आज चंडीगढ़ स्थित होटल ताज में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक हस्तियों के अलावा अन्य क्षेत्रों के कई दिग्गज भाग ले रहे हैं। सांसद कार्तिकय शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। उनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा और कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

सरकार बनाने के लिए बीजेपी को बंपर वोट मिले

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में भाग लिया और प्रदेश में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के अलावा विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा मेें डबल इंजन सरकार बनी है और लगातार प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार बनाने के लिए बीजेपी को बंपर वोट मिले। लोग विकास चाहते हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही हैं। महिलाओं के हित में चलाई जा ही सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर प्रदेश में महिलाएं अद्भुत कार्य कर रही हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की जीत के सवाल पर सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब हमारा भाई है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए पंजाब के कुछ लोगों ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही सरकार राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है।

विपक्षी की अच्छी बातों का बड़ा योगदान

मुख्यमंत्री सैनी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि इनकी अच्छी बातों का हमारी सरकार में बड़ा योगदान है। सीएम सैनी के अलावा हरियाणा से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व अन्य कई कैबिनेट मंत्री हिस्सा लेंगे। इवेंट में हिस्सा लेने वाले प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों में रणबीर गंगवा, आरती राव, श्रुति चौधरी, कृष्ण लाल पंवार शामिल हैं। इनके अलावा हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सुभाष बराला और आप नेता अनुराग ढांडा कार्यक्रम में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें : Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

  • TAGS
  • [post_tags]