कैबिनेट मंत्री बोले- रोड शो फ्लॉप, केजरीवाल-भगवंत को दी मदारी की संज्ञा Kejriwal-Bhagwant Mann Reach Himachal

0
257
Kejriwal-Bhagwant Mann Reach Himachal
Kejriwal-Bhagwant Mann Reach Himachal

Kejriwal-Bhagwant Mann Reach Himachal

आज समाज डिजिटल, बिलासपुर:
Kejriwal-Bhagwant Mann Reach Himachal : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का चुनावी बिगुल फूंकने केजरीवाल और भगवंत मान कल हिमाचल पहुंच गए हैं। राजनीतिक दलों ने सियासी दलों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में आम आदमी पार्टी का रोड शो निकला।

1000-1500 लोगों इकट्ठा करने से नहीं बनती सरकार

Kejriwal-Bhagwant Mann Reach Himachal
Kejriwal-Bhagwant Mann Reach Himachal

इस रोड शो का लोगों पर क्या असर होगा ये तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन इसने मंत्रियों को टिप्पणी करने पर मजबूर जरूर कर दिया है। इस रोड शो पर हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने निशाना साधते हुए इसे फ्लॉप शो करार दिया, बल्कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की तुलना मदारी से की। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि जैसे मदारी डुगडुगी बजाता है तो 500-700 लोगों की भीड़ खड़ी हो जाती है, वैसे ही आप पार्टी ने रोड शो के नाम पर 1000-1500  लोगों को इकट्ठा हुए थे, इससे सरकार नहीं बनती।

सत्येंद्र जैन को भी दे डाली नसीहत

Kejriwal-Bhagwant Mann Reach Himachal
Kejriwal-Bhagwant Mann Reach Himachal

साथ ही महेंद्र सिंह ठाकुर ने दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर ईडी कार्रवाई पर दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबां पर झांकने की सत्येंद्र जैन को नसीहत दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस के भ्रष्टाचार के मामलों के चलते ही आप पार्टी पंजाब में अपनी सरकार बना पाई है और अब हिमाचल में भी अपनी जगह बनाना चाहती है, मगर चार राज्यों में हुई भाजपा की जीत के आधार पर ही हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने को कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने दावा किया है।

मुख्यमंत्री ठाकुर ने भी कसा तंज

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मंडी में आयोजित रोड शो से ज्यादा भीड़ राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला सुंदरनगर के शुभारंभ पर थी। उन्होंने थुनाग से सुंदरनगर पहुंचने पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश को आम आदमी पार्टी की ओर से भ्रष्टाचार के लिए बदनाम किया जा रहा है, जो कि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका जबाब प्रदेश की जनता देना जानती है और समय आने पर जवाब दे दिया जाएगा।

Kejriwal-Bhagwant Mann Reach Himachal

Read Also : कांग्रेसी विधायक बोले- आम आदमी पार्टी लालच देकर कर रही संपर्क Anirudh Singh Targeted AAP

SHARE