Kavi Sammelan मैं हूं भारत की नारी मत समझो अबला बेचारी

0
862
Kavi Sammelan

Kavi Sammelan

संजीव कौशिक, रोहतक:

रामनगर स्थित शिक्षा भारती स्कूल में भारत विकास परिषद रोहतक शाखा की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में शाखा के सदस्यों की ओर से अनेक धार्मिक देशभक्ति व हास्य कविताओं का काव्य पाठ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश बंसल ने की कार्यक्रम के संयोजक रमन गुप्ता रहे। भद्रेश गर्ग द्वारा बुजुर्गों के सम्मान में मत रुला इन्हें पल भर काव्य पाठ किया। आदिश जैन ने आजादी पर अपनी कविता रखी अशोक गुप्ता ने “जन्म सफल हो मेरा” भजन की सुंदर प्रस्तुति दी।

Kavi Sammelan

कवियों ने कुछ इस तरह बांधा समां Kavi Sammelan

भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना धार्मिक कविता मधु गुप्ता ने गाई अशोक ठकराल ने “प्रभु बुढ़ापा ऐसा देना हलवा पूरी गटक सकू” कविता सुनाइए हरीश पसरीजा ने मां पर अपनी कविता का काव्य पाठ करते हुए “मां ने आंखों को खोला तो घर में उजाला हो गया। काव्य पाठ किया आशा सिक्का ने पंजाबी में “मैं सो भी जोड़े, लख भी जोड़े, मैं जोड़ कई करोड लिए” सुंदर कविता सुनाइए शमशेर प्रकाश गोयल ने “हम उस माटी के वृक्ष नहीं जिनको नदियों ने सिंचा है”काव्य पाठ किया। शिखा जैन ने “आदमी खुद चीन रहा अपनी दीवार क्यों इस कदर गिरता है आदमी” कविता सुनाई। संजय गुप्ता ने “ओसामा बिन लादेन की चार बीवियां तेरह बच्चे लालू की एक बीवी 14 बच्चे” हास्यप्रद कविता सुनाई ।

नारी की महिमा का भी बखान Kavi Sammelan

प्रोमिला मडिया ने नारी महिमा का गुणगान किया तो आनंद गर्ग ने पति पत्नी के विश्वास पर काव्य पाठ किया रिचा कपूर ने “मां ऐसा शब्द है। इससे जन्नत समाई है” काव्य पाठ किया। श्वेता जैन “नाम तुम्हारा तारणहारा” भजन की प्रस्तुति दी अरहम जैन ने देशभक्ति “वे अगर नहीं होते तो भारत मुर्दों का देश कहा जाता” कविता सुनाई। सीमा शर्मा ने “बेटी का दर्द नहीं करनी मुझे शादी” कव्य पाठ की सुंदर प्रस्तुति दी। अमित गांधी व हरिता ने भी काव्य पाठ किया इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बंसल, देवेंद्र गोयल ,गीता गुप्ता ,मंजू बिंदल द्वारा सभी काव्य पाठ करने वाले शाखा सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन सचिव विक्रांत शर्मा व महिला संयोजिका नीलम सहगल ने सभी का धन्यवाद किया। (Kavi Sammelan)

Also Read : Free Bone Test Camp हड्डियों के मुफ्त जांच कैंप में 250 मरीजों की जांच

Connect With Us:-  Twitter Facebook
SHARE