करनाल : मंहगाई को लेकर महिलाओं व कांग्रेस कार्यकत्तार्ओं ने किया प्रदर्शन  

0
292
Karnal demonstrated against inflation
Karnal demonstrated against inflation

प्रवीण वालिया, करनाल :

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा के आह्वान पर देश और प्रदेश में पैट्रोल,डीजल, रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ करनाल में महिला कांग्रेस और कांग्रेस के बैनर तले थाली बजाकर गैस के खाली चूल्हें लेकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस तथा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकत्तार्ओं ने पहले मिनी सचिवालय के सामने धरना दिया। बाद में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस और महिला कांग्रेस वर्कर्स का नेत्तृव महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निशा रानी रोड़ ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और महिला कांग्रेस पदाधिकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निशा रानी ने कहा कि जब रसोई गैस 900 रुपए को पार कर गई है तो गैस के चूल्हे का गरीब लोग क्या करें।

हरियाणा में पैट्रोल 100 के करीब है। डीजल 90 को पार कर गया है। उन्होंने कहा कि डीजल एक साल में 30 प्रतिशत बढ़ गया है। पैट्रोल सात साल मे चालीस रुपए बढ़ गया है। मोदी सरकार गरीब की रोटी छीनने के लिए उतारू है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। इस अवसर पर जोगिंदर रोड़ ने कहा कि डीजल की मंहगाई से किसान परेशान हैं। इस अवसर पर ललित बुटाना, राजेंद्र बलला, सुरेश गुप्ता मतलौडा, राजकिरण सहगल, जोगिंदर वाल्मीकि, कविता सहगल, सीमा सहगल, राजबीर चौहान, राजेश चौधरी, पवन शाहपुर,अरुण पंजाबी,सुषमा नागपाल,सुखराम बेदी, मुनीष परवेज राणा संजीव काम्बोज, मुनीष कामरा,आदि मौजूद थे।    

SHARE