Karnal Traffic Police कार वालों पर मेहरबान, दोपहिया वाहनों के 11 माह में काटे लगभग 40 हजार के चालान

0
790
Karnal Traffic Police

Karnal Traffic Police

प्रवीण वालिया, करनाल:

Karnal Traffic Police यदि करनाल यातायात पुलिस के चालान काटने की बात की जाए तो साल भर पुलिस की निगाहे केवल सर्वाधिक दो पहिया वाहनों पर ही टिकी रही। गौरतलब है कि इस साल पुलिस ने लगभग 40 हजार दोपहिया वाहनों के चालान किए। जबकि तिपहिया वाहनों के केवल 200 बसों के केवल 310 ही चालान किए। पुलिस को काला धुंआ छोड़ते, चाहें जहां मर्जी बीच सड़क पर वाहन रोक देना पुलिस को नहीं दिखाई देता। करनाल में लगभग पचास से साठ हजार तिपहिया वाहन दौड़ रहे हैं। इनमें लोडिंग और यात्री वाहन शामिल हैं। (Karnal Traffic Police)करनाल में यातायात पुलिस चाहे जहां दोपहिया वाहनों के चालकों को कहीं पर भी रोक कर उनकी चाबी निकाल लेती हैं।

आरटीआई से मिली यह जानकारी

आरटीआई कार्यकर्ता राजेश शर्मा ने आरटीआई के तहत पुलिस महकमे से जानकारी ली। इसका जवाब देते हुए पुलिस ने बताया कि जनवरी 2021 से लेकर नवंबर 2021 तक 39 हजार 714 दोपहिया वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा 100 ई रिक्शा, 100 ओटो, 20 ट्रेक्टर , 310 बसों के चालान काटे। इनसे पुलिस ने तीन करोड़ 68 लाख 77 हजार रुपए कमाए। पुलिस ने सबसे अधिक दोपहिया वाहनों के चालान काटे। कारों को भी चालान से दूर रखा। (Karnal Traffic Police)

दोपहिया वाहनों के पीछे दौड़ते हैं पुलिस वाले

पुलिस सालभर दोपहिया वाहनों के पीछे चालान का हंटर लेकर दौड़ती रही। यदि हादसों की बात की जाए तो सबसे अधिक हादसे चार पहिया वाहनों के कारण हुए। जिनमें लोगों की जान गई। (Karnal Traffic Police)आरटीआई के माध्यम से पुलिस के सूचना अधिकारी ने बताया कि वाहन को एक किनारे पर ले जाकर वाहनो के कागजात देखे जा सकते हैं। इसके अलावा वाहन की चाबी नहीं निकाली जा सकती हैं। पुलिस को हमेशा अच्छे व्यवहार की सलाह दी जाती है।

SHARE