करनाल: अच्छी सेहत के लिए करें सैर, समय पर कराएं मैडीकल चैकअप : दुरेजा

0
217
Free Health Camps and Health Talks
Free Health Camps and Health Talks

प्रवीण वालिया, करनाल:

हरियाणा सिविल पेंशनर्स वेलफेयर एशोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एस.एल दुरेजा ने कहा है कि बीमारियों से बचने के लिए सिविल पैंशनर्स को अपने आपको एक्टिव रखना चाहिए। नित्य सैर करने के साथ समय पर मैडीकल चैकअप करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को खुश रहना चाहिए। वह करनाल मानव सेवा संघ में हरियाणा सिविल पेंशनर्स वैलफेयर एशोसिएशन तथा संजीव बंसल सिग्नस हॉस्पीटल के सहयोग से लगाए गए निशुल्क हैल्थ कैम्प तथा हैल्थ टाक में बोल रहे थे। उन्होंने सिग्नस अस्पताल के प्रमुख डाक्टर आदित्य झा प्रबंधन व डाक्टर्स तथा कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डाक्टर्स ने उपयोगी जानकारी दी हैं। दुरेजा ने कहा कि राज्य सरकार ने पैंनर्स को मंहगाई भत्ते की लंबित किश्तें देकर सही काम किया है। उन्हें आशा है कि सरकार उनकी अन्य मांगों पर सहानुभूति पूर्ण ढंग से बिचार कर उन्हें पूरी कर देगी। उन्होंने मंहगाई भत्ते के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सासंद संजय भाटिया का आभार जताया।

हरियाणा सिविल पैंशनर्स वैलफेयर एशोसिएशन के प्रेस सचिव राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर हैल्थ सेमीनार टाक में अस्थि रोग विशेषज्ञ डा, आशुतोष वर्मा, लैप्रास्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ डा. असीम त्रिखा, महिला रोग विशेषज्ञ डा, निकिता.पी. सचदेवा, डैंंटिस्ट डा, प्रिया भसीन ने बीमारियों तथा उनसे बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों, मौजूदा लाइफ में बदलाव से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिकतर बुजुर्ग शरीर में दर्द, हड्डियों में कमजोरी, आंखों में रोशनी में कमी के साथ शुगर की बीमारियों के शिकार थे। इस अवसर पर सिविल पैशनर्स का चेकअप अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. आशुतोष वर्मा, सर्जरी विशेषज्ञ डा. असीम त्रिखा,महिला रोग विशेषज्ञ डा, निकिता.पी. सचदेवा, डेंटिस्ट डा, प्रिया भसीन ने 100 सिविल पैंशनर्स का चैकअप किया। इस अवसर पर आपरेशन प्रबंधक रवि भारद्वाज ने अस्पताल में मिलने वाली सविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सिग्नस अस्पताल से आए डाक्टर्स और आप्रेशन मैनेजर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोक गायक ईश्वर शर्मा ने सभी को जानकारी दी। इस अवसर पर सिविल पैशनर्स की जांच तथा अलग-अलग टेस्ट भी किए जाएंगे। इस अवसर पर महासचिव, ओ,पी झाम्ब, प्रेस सचिव राम प्रकाश शर्मा, सचिव सुभाष यादव,आडीटर आर.डी. काम्बोज,ओ.पी मलिक, ए,पी कठपालिया, विनोद ओबराय, अशोक मनचंदा, के.एल रंगा, सुभाष दुरेजा, महावीर सिंह के अलावा श्रीमती हरदेवी, विद्या देवी, कमलेश रानी मुनीश चंद्र, एस.के. चुघ ,नरेंद्र कुमार, एस.के. शर्मा, आर.डी. गोयल आदि मौजूद रहे।

SHARE