करनाल : भाजपा में हर कार्यकर्ता को दी जाती है तरजीह : सलमानी

0
267
organize a meeting
organize a meeting

प्रवीण वालिया, करनाल :
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिकंदर सलमानी ने की। बैठक में भाजपा की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक पहुंचने का निमंत्रण दिया। सिकंदर सलमानी ने कहा कि भाजपा ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। कार्यकतार्ओं से कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदाय तक सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाएं। उन्होंने अधिक से अधिक अल्पसंख्यक लोगों को पार्टी से जोडऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकतार्ओं की पार्टी है। इसमें किसी एक को नहीं बल्कि सभी कार्यकतार्ओं को तरजीह दी जाती है और सबकी समस्या को सुनी जाती है। भाजपा का नारा है सबका साथ सबका विकास।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश तरक्की कर रहा है। देश और जनहित में हित में कार्य किया जा रहा है। उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान, पीएम आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे सभी वर्ग सभी धर्म के लोगों को फायदा हो रहा है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि अब युवा समझदार हैं। सही और गलत को पहचानने में सक्षम है। इससे युवाओं का रुझान भाजपा के प्रति देखने को मिल रहा है। इससे संगठन को मजबूती मिल रही है। इससे भाजपा संगठन कामयाब होगा। अल्पसंख्यकों को अब आगे आना होगा। बैठक में मंडल पदाधिकारियों के साथ साथ जिला के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील गोयल, गुरप्रीत भिंडर, बलहेड़ा से वाजिद अली, गढ़ टापू से नौशाद खान, जगजीवन सिंह, खुर्शीद आलम, डा. कायूम सैफी, हरनेक सिंह, शाहिद, गुरमेग सिंह, अमरिंदर सिंह, सुरजीत मेहरा, कृपाल सिंह, शेर सिंह, कुलविंदर सरपंच, डेनियल मसीह, मनजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

SHARE